मुंबई महानगर में ४७३ तो महाराष्ट्र में २९३६ नए कोरोना मरीज/ राज्य में अब तक संक्रमित हुए कुल मरीजो का आंकड़ा पहुंचा २० लाख के करीब/ १६ जनवरी से शुरू हो रही है वैक्सीनेशन मुहिम/सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक से मिल रहे हैं ६ करोड़ वैक्सीन- फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेंगे सबसे पहले वैक्सीन/
महाराष्ट्र की जनता, प्रशाशन राज्य सरकार की सूझ बूझ और सही समय पर उठाए गए सख्त कदमो का परिणाम यह है कि कोरोना दम तोड़ रहा है। किसी समय 20 हजार के लगभग प्रतिदिन और उससे भी अधिक नए मामले आ रहे थे अब वह ३००० से कम रह गए हैं।
ताजा आंकड़ो के अनुसार पूरे देश मे कल १२५८४ नए मामले आए थे जहाँ एक समय मे कभी 90 हजार से अधिक प्रतिदिन आ रहे थे। पिछले २४ घण्टो में ही 18385 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
वहीं मुम्बई महानगर में ४७३ नए मामले आये थे जबकि महाराष्ट्र में २९३६ मामले आए थे।
50 मौत के आंकड़ो के साथ ही मृत्यु संख्या महाराष्ट्र में अब 50,151 तक पहुँच गई है। देश मे पिछले २४ घंटो में कुल कोरोना से होने वाली मौत १६७ रही।
आज मंगलवार तड़के सुबह पांच बजे पूजा के बाद ही सीरम इंस्टिट्यूट के गेट से तापमान को स्थिर और नियंत्रित करने वाली तीन ट्रकों को कोविशिल्ड टीकाओं के साथ भरकर पुणे एयरपोर्ट पहुंचाया गया।
केंद्र सरकार ६ करोड़ टीकाओं का करार सीरम और भारत बॉयोटेक से पहले ही कर चुकी है।
पहले चरण में फ्रंट लाइन यानी सबसे जरूरी सेवा देनेवालों और स्वास्थ्य कर्मियों का (३ करोड़ लोग) टीकाकरण किया जाएगा। देश भर में १६ जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत होने जा रही है।
गौरतलब हो कि तीसरे फेज की ट्रायल कर रही दोनों अग्रणी कम्पनियों को हाल ही में ड्रग कंट्रोलिंग ऑथिरिटी ने प्रतिबंधित आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कैडिला हेल्थकेयर की अपील को स्वीकारते हुए तीसरे चरण के ट्रायल शुरू करने की मंजूरी दी गई है।
No comments
Post a Comment