0 रिपब्लिक मीडिया के संपादक गोस्वामी को आज तलोजा मध्यवर्ती कारागृह में शिफ्ट किया गया पुलिस निरीक्षक जमील शेख का बयान-सोशल मीडिया पर एक्टिव थे अर्नब/ मुम्बई उच्च न्यायालय कल 3 बजे तक सुनाएगी जमानत याचिका पर फैसला। अर्नब ने बताया खुद की जान को खतरा/ - Khabre Mumbai

Breaking News

रिपब्लिक मीडिया के संपादक गोस्वामी को आज तलोजा मध्यवर्ती कारागृह में शिफ्ट किया गया पुलिस निरीक्षक जमील शेख का बयान-सोशल मीडिया पर एक्टिव थे अर्नब/ मुम्बई उच्च न्यायालय कल 3 बजे तक सुनाएगी जमानत याचिका पर फैसला। अर्नब ने बताया खुद की जान को खतरा/

रिपब्लिक मीडिया के मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी को आज सुबह अलीबाग के म्युनिसिपल स्कूल क्वारंटाइन सेंटर से निकाल कर नवी मुंबई के तलोजा केंद्रीय मध्यवर्ती कारागृह में शिफ्ट कर दिया गया।

रास्ते मे  तलोजा जेल जाते समय पुलिस की बड़ी गाड़ी में बैठे अर्नब ने हाथ जोड़कर यह कहा कि उनकी जान को खतरा है। जेलर ने उनके साथ आज सुबह मारपीट की है।उन्हें मारा गया है। अर्नब ने सर्वोच्च न्यायालय और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

आर्किटेक्ट अन्वय नाइक ,53वर्षीय और उनकी मां की आत्मा हत्या के लिए उकसाने के आरोप में अर्नब पर यह कार्रवाई हुई है। आपको बता दें कि इस मामले में अलीबाग की न्यायालय ने उन्हें बरी करते हुए केस को बंद कर दिया था।
अब इसे फिर से शुरू किया गया है। 

अर्नब के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कल मुम्बई हाई कोर्ट में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई सुनवाई में इस मामले में कई सवाल उठाए।

साल्वे ने कहा कि मृत अन्वय नाइक की पुत्री और पत्नी पिछले 2 साल तक कहाँ थे। जब केस  निचली अदालत ने  बन्द कर दिया था तब फिर से शुरू करने के लिए फिर से न्यायालय से आज्ञा क्यों नही ली गई। अर्नब की गिरफ्तारी के लिए भारी पुलिस बल तड़के सुबह घर पहुच गई थी जिसके लिए अर्नब को कोई नोटिस नही दिया गया।

बहरहाल मुम्बई उच्च न्यायालय ने आरोपी, पीड़ित ,पुलिस की दलीलें सुन चुकी है।
अलीबाग पुलिस ने भी अदालत की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के खिलाफ सेशन कोर्ट में अर्जी दी है ताकि उन्हें पुलिस हिरासत दी जा सके इस पर भी कल सुनवाई होनी है।

मुम्बई उच्च न्यायालय  के न्यायमूर्ति  श्री शिंदे और श्री कार्णिक ने कहा है कि वह अपना फैसला कल सोमवार को 3 बजे सुनाएंगे।

बात दें कि पूरे देश मे अर्नब के समर्थन में लोग उतर आए है।मुम्बई के मंत्रालय से लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक लोगों ने धरना प्रदर्शन किया है। कि जगह अर्नब की सुरक्षा के लिए नागरिकों ने यज्ञ भी किये हैं।

अर्नब को तलोजा जेल भेजने पर केस के अधिकारी जमील शेख ने कहा कि कोरोना के चलते अलीबाग स्थित म्युनिसिपल स्कूल में जो क्वारंटाइन सेंटर है वहां कैदियों को रखा गया है।यही अर्नब को भी रखा गया पर शुक्रवार को उन्हें पता चला कि अर्नब किसी और के मोबाइल से अपने सोशल एकाउंट पर एक्टिव थे। इसीलिए उन्हें वहां से हटाकर तलोजा केंद्रीय कारागृह में शिफ्ट किया गया है।

जांच अधिकारी होने के नाते जमील शेख ने कहा कि उन्होंने अलीबाग जेलर को  इस बारे में नोटिस देकर पूछा है।

अर्नब को उनके लोअर परेल के घर से गिरफ़्तार किया गया तब अर्नब का मोबाइल पुलिस ने जप्त कर लिया था।

No comments