प्रधानमंत्री का देश को सम्बोधन- कोरोना पर हिदायत- जब तक दवाई नही ,तब तक ढिलाई नही। भारत मे मृत्यु दर विश्व मे सबसे बेहतर/ पूरे देश मे वैक्सीन पर तेजी से हो रहा काम/त्योहारों में सावधान रहने की दी हिदायत
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को अभी अभी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि देश मे प्रति 10 लाख लोगों पर सिर्फ अधिकतम 5500 लोग संक्रमित हैं, जबकि अमेरिका, ब्राज़ील जैसे विकसित देशों में 25 हजार तक यह आंकड़ा है। प्रति 10 लाख लोगों पर सिर्फ 83 लोगो की मृत्यु का आंकड़ा देश मे है जबकि अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त विकसित देशों में मृत्यु दर 600 के करीब है।
भारत मे 12 हजार से अधिक कोरोना केंद्र हैं जबकि 2000 के करीब कोरोना टेस्ट लैब हैं।
इन्हें और भी बढ़ाया गया है। मोदी जी ने कहा कि भारत मे वैक्सीन पर कई फार्मा कंपनियां और वैक्सीन रिसर्च की कंपनियां तेजी से काम कर रही हैं और इनमें से कई एडवांस स्तर पर हैं। आधुनिक तकनीकी पद्धति से पूरे देश मे वैक्सीन वितरण की योजना पर काम चल रहा है।
आगामी त्योहारों, गुरु नानक जयंती, विजयादशमी, दीपावली आदि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मोदी जी ने कहा कि त्योहारों में लापरवाही नही बरतनी है।
संत कबीर और गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस के उदाहरण देकर मोदी जी ने बताया कि छोटी भूल भी बड़ी भयंकर गलती बन सकती है। जब तक दवा नही आ जाती तब तक ढिलाई नही होनी चाहिए। लॉक डाउन जरूर हटा है पर कोरोना खत्म नही हुआ है।
कई देशों में लापरवाही के चलते कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं।
दो गज की दूरी, मास्क लगाने, बार बार सैनिटाइजर, हैंड वाश का इस्तेमाल आवश्यक है।
मोदी जी ने इस संदेश में किसी तरह के द्वितीय आर्थिक राहत पर कोई बयान नही दिया है।
No comments
Post a Comment