0 महिलाओं को कल से मुम्बई लोकल में सफर की इजाजत- रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्य सरकार के अनुरोध को दी मंजूरी। - Khabre Mumbai

Breaking News

महिलाओं को कल से मुम्बई लोकल में सफर की इजाजत- रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्य सरकार के अनुरोध को दी मंजूरी।

कल से मुम्बई लोकल में महिलाओं को सफर करने के आदेश को लेकर समस्या हल हो गई है।

राज्य सरकार ने बीते दिनों केन्द्र रेल मंत्रालय से इस बाबत पत्राचार किया था। जिस पर ध्यान देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस ख़बर की पुष्टि की है।


कल से नॉन पीक आवर में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक और शाम 7 बजे से आखिरी लोकल तक महिलाओं को मुम्बई में प्रवास करने की अनुमति दे दी गई है। सामान्य टिकट लेकर यात्रा की जा सकती है।

गौरतलब हो कि कुछ ही दिन पहले राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग सचिव ने रेल विभागीय महाप्रबंधकों को इस बाबत निर्देश जारी किया था, पर रेल विभाग ने रेल बोर्ड की मंजूरी न मिलने से यह सेवा नही शुरू की थी।

पीयूष गोयल- ट्विटर  ( मराठी भाषा में)

No comments