0 मुम्बई भाजपा के नए पदाधिकारी हुए आज नियुक्त, सायन से एकमात्र तमिल भाषी विधायक तमिल सेलवन को बनाया गया उपाध्यक्ष। वरिष्ठ नेता संजय उपाध्याय बने महामंत्री। कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता समेत कुल 40 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति। - Khabre Mumbai

Breaking News

मुम्बई भाजपा के नए पदाधिकारी हुए आज नियुक्त, सायन से एकमात्र तमिल भाषी विधायक तमिल सेलवन को बनाया गया उपाध्यक्ष। वरिष्ठ नेता संजय उपाध्याय बने महामंत्री। कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता समेत कुल 40 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति।

आज मुम्बई भाजपा के कार्यालय वसंत स्मृति भवन, दादर से नव नियुक्त भाजपा पदाधिकारी के नामों की घोषणा हुई।

महामंत्री पद तीन वरिष्ठ भाजपा नेताओं को मिला है। अंधेरी से  44 वर्षीय विधायक अमित साटम को यह पद दिया गया है। वह दूसरी बार लगातार विधायक बने हैं। मुम्बई में एडवांस स्तर की स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अमित साटम ने एक हफ्ते तक भूख हड़ताल की थी।  25 से अधिक खुले स्थानों को सुंदरीकरण करने, वर्टिकल गार्डन शंघाई के तर्ज पर विकसित करने की सोच अमित साटम के नाम है। जुहू बीच के सुंदरीकरण का कार्य भी इनके नेतृत्व में चल रहा है। 

सुनील राणे को भी महामंत्री रैंक में जगह मिली है। सुनील राणे बोरीवली से भाजपा विधायक हैं और पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता दत्ता राणे के पुत्र हैं। इन्होंने बोरीवली से पूर्व विधायक और पूर्व राज्य शिक्षण मंत्री विनोद तावड़े की जगह ली।

भाजपा के एक और कद्दावर नेता और उत्तर भारतीय समाज के बड़े चेहरे संजय उपाध्याय को भी महामंत्री बनाया गया है। उपाध्याय जी पहले महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत गृहनिर्माण संस्था म्हाडा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे जून 2019 में ही म्हाडा के इस पद पर आसीन हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं।

     (संजय उपाध्याय- मुम्बई उपाध्यक्ष)


भाजपा की मुम्बई यूनिट में सायन से दूसरी बार और राज्य से कदाचित पहले तमिल भाषी विधायक कैप्टेन तमिल सेलवन को मुम्बई उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुम्बई इकाई में  अमरजीत मिश्र, राजहंस सिंह, पवन त्रिपाठी, शिरीष जाधव, राजेश हातले, महेश करिया, अमरजीत सिंह, प्रकाश दरेकर, पराग अलवणी, योगेश सागर सरीखे  कुल 13 विधायक  मुंबई उपाध्यक्ष बने हैं।

सायन कोलीवाड़ा के विधायक कैप्टेन  तमिल सेलवन पहली बार 2014 मे यहां से विधायक बने उससे पहले दो साल तक वह इसी क्षेत्र से नगरसेवक भी रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ हैट्रिक नगरसेवक  को हराया था। विधायकी में भी हैट्रिक लगाने जा रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को हराकर विधायक बने। 2019  के चुनाव में भी कांग्रेस के गणेश कुमार यादव को 14 हजार से अधिक मतों से हराकर दुबारा विधायक बने।कैप्टेन उपनाम नाम के आगे इसलिए पड गया क्यों कि भाजपा में साउथ सेल के अध्यक्ष  रहे ,मंडल अध्यक्ष भी रहे और किसी न किसी पार्टी संगठन को लीड ही किया। राजनीति से पहले वह सेंट्रल गवर्नमेंट कांट्रेक्टर रहे हैं। 2008 में कसाब आतंकी के द्वारा मुम्बई हमले के समय कैप्टेन सेलवन ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर 17 लोगो से ज्यादा व्यक्तियों की जाने बचाई थी जिसके लिए सेलवन को काफी सराहा गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेलवन वेट लिफ्टिंग में  गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। 

(कैप्टन तमिल आर सेलवन- मुम्बई महामंत्री, विधायक- सायन कोलीवाड़ा)

किरीट भंसाली को कोषाध्यक्ष, केविन शाह को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

मुम्बई मंत्री पद पर  महेश पारकर, विनोद शेलार, प्रवीण छेड़ा, ज्ञानमूर्ति शर्मा, शिवा शेट्टी, रानी द्विवेदी, योगेश दुबे, योगेश वर्मा, अमोल जाधव, सचिन शिंदे, जयश्री खरात, एकनाथ संगम, निहारिका कोंदहे को मौका मिला है।

सुनीता सुमन सिंह, रीता सिंह, राहुल दीनानाथ तिवारी, संजय प्रभाकर, सुरेश नाखुआ, निरंजन शेट्टी और संजय ठाकुर को मुंबई भाजपा प्रवक्ता बनाया गया है।

No comments