संजय राउत से मुलाकात पर बोले फडणवीस- सामना में साक्षात्कार के लिए हुई मीटिंग। भाजपा का शिव सेना के साथ सरकार बनाने का कोई कारण नही/ महाविकास अघाड़ी सरकार खुद ही वैचारिक मतभेद के चलते गिर जाएगी।
हाल ही में एक दिन पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना से सांसद और पार्टी मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत के बीच मुम्बई के एक लक्जरी होटल में मुलाकात हुई। यह मीटिंग 2 घंटे के लगभग चली।
इस खबर से राजनीतिक खेमे में हलचल मच गई और सेना भाजपा के मिलकर सरकार बनाने की अटकलें तेज होने लगी।
(फाइल फोटो- संजय राउत- शिवसेना से राज्यसभा सदस्य, प्रवक्ता , सामना- कार्यकारी संपादक एवम देवेंद्र फडणवीस- भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री, विधानसभा विरोधी पक्ष नेता)
बहरहाल संजय राउत ने इस मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राउत के अनुसार, चूंकि फडणवीस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं, अब विरोधी पक्ष -विधानसभा के नेता हैं। राज्य के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के लिए हमारी मुलाकात हुई। हमारे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं पर हम दुश्मन नही हैं।
संजय राउत ने आगे कहा कि जब शिवसेना भाजपा के साथ सत्ता में थी तब भी वह पवार साहब से मिलते थे। सत्ता पक्ष और विरोधी पक्ष की मुलाकातें अक्सर होती रहती हैं।
देवेंद्र फडणवीस ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। फडणवीस ने कहा कि राउत को कार्यकारी संपादक- सामना के नाते उनका साक्षात्कार लेना है, जिसके लिए उन्हें कुछ बिंदुओं पर बात करनी थी।
जैसे साक्षात्कार की कोई एडिटिंग बिना किये प्रकाशित किया जाए; साक्षात्कार के दौरान भाजपा के लोग भी कैमरे के जरिये इसे रिकॉर्ड करेंगे।
फडणवीस ने कहा कि वह सरकार बनाने की जल्दबाजी में बिल्कुल नही है।
त्रिदलिय महाविकास आघाडी की सरकार में जिस तरह के वैचारिक मतभेद हैं, उससे उनकी सरकार खुद ही कुछ समय मे गिर जाएगी। राज्य सरकार को गिराने के लिए भाजपा को कुछ करने की कोई जरूरत ही नही है। हम सेना के साथ मिलकर सरकार बनाएं, इसका कोई कारण ही नही है।
No comments
Post a Comment