0 फिर दहला हाथरस गैंगरेप से देश, यूपी में गुंडाराज - मानवता शर्मसार। हाथरस में निर्भया के साथ गैंगरेप, जबान काटी, रीढ़ तोड़ी।14 दिन की इलाज के बाद युवती की मौत। रामदास आठवले की योगी से 3 अक्टूबर को मुलाकात तय- फांसी की मांग। - Khabre Mumbai

Breaking News

फिर दहला हाथरस गैंगरेप से देश, यूपी में गुंडाराज - मानवता शर्मसार। हाथरस में निर्भया के साथ गैंगरेप, जबान काटी, रीढ़ तोड़ी।14 दिन की इलाज के बाद युवती की मौत। रामदास आठवले की योगी से 3 अक्टूबर को मुलाकात तय- फांसी की मांग।

उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले में भयावह वाकया सामने आया है। मामले में 19 वर्षीय लड़की को 14 सितम्बर के दिन 4 अभियुक्तों ने बलात्कार किया, जबान काटी और रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी।


मामला तब हुआ जब लड़की अपनी मां के साथ बाहर गई हुई थी कुछ समय बाद लड़की गायब हो गई। बाद में खेत के पास इस अवस्था मे मिली। उसे दुपट्टे से घसीटकर खेत मे ले जाया गया था।


लड़की को तत्काल अलीगढ़ के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।बाद में दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में हालात बिगड़ने पर रेफेर किया गया।सोमवार से चल रहे इलाज के बाद आखिरकार  पीड़ित  दलित लड़की ने दम तोड़ दिया।

रामदास आठवले, केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री ने कहा है कि उन्हीने योगी आदित्यनाथ राज्य के मुख्यमंत्री से समय मांगा था। वह 3 अक्टूबर को योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलेंगे। 

उन्होंने कहा कि वह संभवतया पीड़ित दलित महिला के परिवार से भी मुलाकात कर सकते है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से मांग है कि शीघ्र फ़ास्ट ट्रक पर केस का निर्णय हो, अभियुक्तों को फांसी की सजा मिले। उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले। दलित महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय पर लगाम लगाने के लिए आठवले जी योगी जी को ज्ञापन भी देंगे।

पीड़ित महिला के परिवार वालों ने सफदरजंग अस्पताल के बाहर धरना दिया है। उनका कहना है कि पीड़िता का शरीर बिना उनकी मर्जी के अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया और उन्होंने अब तक पीड़िता के शव को नही देखा है। उन्होंने अस्पताल के किसी पेपर पर कोई हस्ताक्षर नही किया है। परिवार भूख हड़ताल पर बैठ गया। कांग्रेस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च भी किया।
मामले पर काबू पाने के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी भारी तैनाती की गई है।

परिजनों का आरोप है कि शव का पोस्टमार्टम किसी अन्य अस्पताल में करने के लिए ले जाया गया जबकि उन्हें वही छोड़ दिया गया। उन्हें पीड़ित का शव नही दिया जा रहा है। 

फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की जीभ घायल जरूर हुई पर उसे काटा नही गया था।
मामले पर प्रियंका गांधी से लेकर मायावती तक सभी ने एक सुर में विरोध किया है। भीम आर्मी के चन्द्रशेखर भी अस्पताल के बाहर धरने पर हैं।





No comments