मुम्बई के सायन अस्पताल में कोरोना वार्ड में मृत शरीर के बगल ही चल रहा मरीजो का इलाज।लगभग 10 मरीजो के बीच 6 शव।भाजपा विधायक नितेश राणे ने किया वीडियो वायरल। प्रशाशन में मचा हड़कंप।
सायन अस्पताल ,मुम्बई से दिल दहला देने वाली खबर आई है। कोरोनावायरस वार्ड में 6 के लगभग मृत शरीर को काले रंग की प्लास्टिक पॉलीथिन में लपेटकर रखा गया, जबकि उन्ही के पास लगभग 10 मरीजो का इलाज किया जा रहा है।
भाजपा विधायक नितेश राणे ने यह वीडियो वायरल कर दिया और ट्वीट किया कि यह किस तरह का प्रशाशन है। इतना अमानवीय व्यवहार कैसे किया जा सकता है।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी कि क्या मरीजो का मुम्बई में कोई नही है। अस्पताल प्रशाशन इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकता है। सरकार को संज्ञान लेकर यह घटना दुबारा न हो, यह सुनिश्चित करना जरूरी है।
अस्पताल के डीन के अनुसार, वायरल वीडियो सायन अस्पताल का ही है। डेड बॉडी के रिश्तेदार बॉडी लेने नही आए।हम स्वयं बॉडी नही जला सकते, इसके लिए हमे पोलिस और वैद्यकीय अधिकारी दोनों को मृत व्यक्ति की जानकारी देनी पड़ती है। रिश्तेदार के नही आने पर पोलिस को उन्हें ढूंढना पड़ता है। इसीलिए देर हो गई, अगली बार ऐसा नही होगा।
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र शाशन ने निर्देश दिया है कि डेड बॉडी को आधे घंटे से ज्यादा अस्पताल में नही रख सकते।
वहीं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर इंगले के अनुसार, हमारे यहां मोर्चरी यानी 'मृत शरीर घर' मे 60 डेड बॉडीज रखने की क्षमता है, जिसमे से 15 कोरोना संक्रमित शरीर की लिए आरक्षित है।
यदि अस्पताल के डेड शरीर को यहां रखने लगें, तो अन्य मरीज के शरीर को रखना मुश्किल हो जाएगा।
बता दें कि मुम्बई में ही 10,527 से ज्यादा कोरोना मरीज हैं, 412 से ज्यादा लोग मर चुके हैं।पूरे देश का लगभग 20 प्रतिशत कोरोना के आंकड़े मुम्बई से हैं।महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 16,758 है और 651 लोग मृत हो चुके हैं।
मनपा ने इस घटना की पूरी जांच के लिए कमिटी भी नियुक्त की है।
यह पूरा प्रकरण सायन अस्पताल के कोरोना वार्ड, वार्ड नम्बर ५,ग्राउंड फ्लोर का है, ऐसा दावा भाजपा पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि जिस व्यक्ति ने यह वीडियो लाइव लिया उसी ने यह जानकारी उन्हें दी है।
No comments
Post a Comment