0 उद्धव के रामलला दर्शन पर आशीष शेलार बोले-यदि बाळासाहेब होते तो क्या कॉंग्रेस के साथ जाते। चंद्रकांत पाटिल ने उद्धव के अयोध्या दौरे को बताया दिखावा। - Khabre Mumbai

Breaking News

उद्धव के रामलला दर्शन पर आशीष शेलार बोले-यदि बाळासाहेब होते तो क्या कॉंग्रेस के साथ जाते। चंद्रकांत पाटिल ने उद्धव के अयोध्या दौरे को बताया दिखावा।

अयोध्या (एजेंसियां ),
गत शनिवार ७ मार्च को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ,बेटे आदित्य और पत्नीसमेत अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किये ,उन्होंने हनुमान गढ़ी के भी दर्शन किये। सरयू आरती में  कोरोना वायरस का हवाला देते हुए शामिल नही हुए  ओर विश्वास से कहा कि अगली बार सरयू आरती भी करेंगे ।

उन्होंने यहां प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले डेढ़ साल में तीसरी बार यहां आए हैं और अनवरत आते रहेंगे । वह भाजपा से अलग हुए हैं, हिंदुत्व से नही। भाजपा अलग है और हिंदुत्व अलग।
उन्होंने राम मंदिर निर्माण में 1 करोड़ दान देने की घोषणा भी की  और यह दान राशि उनके ट्रस्ट से दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश शाशन से उद्धव ने अयोध्या में महाराष्ट्र भवन निर्माण के लिए जगह की मांग भी की है।

उनके अयोध्या दौरे पर महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि यह मात्र दिखावा है। उनमें अब हिंदुत्व कहाँ बचा है। पहले वह भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों को मानते थे पर अब नही। भाजपा ने शुरू से ही हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना का विचार रखा है और उस धारा में काम भी किया है।

भाजपा के मुम्बई नेता और पूर्व शिक्षा  मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि आज यदि बाळासाहेब जिंदा होते तो क्या कांग्रेस के साथ जाते ।

No comments