मनसे प्रमुख राज ठाकरे की आजाद मैदान में महारैली, नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में उतरे लाखों समर्थक।
आज मनसे संस्थापक व वर्तमान महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के चचरे भाई राज ठाकरे ने नागरिकता संशोधन कानून सी ए ए के समर्थन में आजाद मैदान में महासभा ली ।इससे पहले सुबह आज प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में पत्नी शर्मिला ठाकरे, युवा नेता और पुत्र अमित के साथ पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।फिर वहां से आजाद मैदान तक मार्च निकाला जिसमे डेढ़ लाख के लगभग समर्थकों ने हिस्सा लिया।
आजाद मैदान में गरजे राज ठाकरे-कहा, भारतीय मुस्लिम क्यों कर रहे हैं विरोध,
पाकिस्तानी और बांग्लादेशी, नाइजीरिया के घुसपैठियों को बाहर निकालो।
राज ने गरजते हुए कहा कि सी ए ए कानून किसी भी भारतीय के विरोध में नही है।यहां जन्म लिए मुसलमानों को विरोध किंस बात का है।भारतीय मुस्लिम किसे अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं।उन्हें इस कानून से कोई खतरा नही है। राज साहेब ठाकरे ने यह भी कहा की देश भर में कानून के विरोध में निकले मोर्चे के जवाब में यह मोर्चा निकाला गया है, आगे पत्थर का जवाब पत्थर से ,तलवार का जवाब तलवार से दिया जाएगा।
इस देश मे भारतीय मुसलमानों को पूरी स्वतंत्रता दी गई है, देश को तोड़ने के बजाय मिल जुलकर रहें।
कई बार इस कानून को लेकर मोदी जी, व गृहमंत्री अमित शाह स्वयं बयान दे चुके हैं।
गौरतलब हो कि केंद्र सरकार द्वारा यह कानून उनके लिए लाया गया है जो 2014 दिसंबर से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान,बांग्लादेश में रहे अल्पसंख्यक हिन्दू, पंजाबी, जैन, बौद्ध, इसाई ,पारसी धर्मावलंबी भारत आये हैं और शरणार्थी हैं ,वह न्याय के लिए भटक रहे हैं, उन पर उन तीनो संवैधानिक रूप से मुस्लिम देशों में ज्यादती हुई है।
हाल ही में नेस्को ग्राउंड,गोरेगांव में राज ने पार्टी मनसे का नया ध्वज भी लांच किया जो छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा है।
राज ने हिंदुत्व का मुद्दा उठाकर राजनीति में नया मोड़ ला दिया है, इससे प्रभावित होकर शिवसेना से पूर्व विधायक रहे हर्षवर्धन जाधव ने एक दिन पूर्व ही मनसे का दामन थामा है।
इस कानून के खिलाफ दिल्ली के जे एन यू, जामिया मिलिया, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ,पश्चिम बंगाल आदि जगहों पर जमकर हिंसा हुई, रेलवे ट्रैक, सरकारी सम्प्पति को नुकसान किया गया, बसें जलाई गईं।
दिल्ली के शाहीन बाग में सैकड़ो मुस्लिम महिलाएं कानून के विरोध में अब भी 50 दिन से अधिक वक्त से प्रदर्शन कर रही हैं।
राज ,यह मेगा रैली कर देश मे चर्चा का विषय बन गए हैं।क्या वे भाजपा के साथ जाना चाहते हैं इस पर कहना मुश्किल है पर चूंकि स्वयं को हिंदुत्व का समर्थक माननेवाली शिवसेना अब राकांपा और कांग्रेस के साथ तिकड़ी बनाकर महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज है और भाजपा से दूर हो चुकी है ,ऐसे में राज का भाजपा के द्वारा लाये इस देश हित कानून का समर्थन कौन सी नई दिशा महाराष्ट्र की राजनीति में देगा , यह वक्त ही बताएगा।
(मनसे प्रमुख श्री राज ठाकरे -आजाद मैदान में जनसंबोधन करते हुए)
(मनसे का आज मेगा मार्च, डेढ़ लाख से अधिक अनुमानित समर्थक सी ए ए के समर्थन में-
मुम्बई की रफ्तार पड़ी धीमी)
No comments
Post a Comment