0 भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के महानिदेशक परमबीर सिंह जी मुम्बई के नए पुलिस आयुक्त ,संजय बर्वे का कार्यकाल आज हुआ समाप्त - Khabre Mumbai

Breaking News

भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के महानिदेशक परमबीर सिंह जी मुम्बई के नए पुलिस आयुक्त ,संजय बर्वे का कार्यकाल आज हुआ समाप्त

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय बर्वे का आज मुंबई आयुक्त का कार्यकाल समाप्त हो रहा था, उन्हें फडणवीस सरकार में दो बार तीन -तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया पर इस बार सत्तासीन महाविकास आघाडी सरकार ने आज  महाराष्ट्र ए सी बी के महा निदेशक व 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को नया आयुक्त बनाया है।

श्री परमबीर सिंह जी कई उच्च पदों पर कार्य करते हुए 32 वर्षों तक सेवा दे चुके हैं।
वे भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के  मार्च 2019 से महानिदेशक होने के पहले थाने के पुलिस आयुक्त भी रहे हैं। मुम्बई के पॉश इलाके वेस्टर्न जोन के अतिरिक्त आयुक्त  रहे हैं। वे कई मुम्बई ज़ोन्स में उप आयुक्त भी रह चुके हैं। आतंकवाद निरोधी दस्ते ए टी एस में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भी श्री सिंह रह चुके हैं। मुम्बई (लॉ एंड आर्डर) के  अतिरिक्त महानिदेशक भी वे रह चुके हैं।
वे चंद्रपुर व भंडारा जिले के एस पी (पुलिस अधीक्षक)भी रहे हैं।

परमवीर सिंह जी का बॉलीवुड सितारों से अच्छा संबंध है और बहुत कम ही लोग उनके नागपुर से संबंध को जानते हैं।उनके बेटे रोहन की शादी नागपुर के मशहूर व्यापारी सागर मेघे की बेटी राधिका से हुई है। सागर मेघे वरिष्ठ भाजपा नेता दत्ता मेघे के सुपुत्र व भाजपा विधायक समीर मेघे के भाई हैं।


 उनके कार्यकाल में दावूद इब्राहिम के भाई  इकबाल कासकर को भी गिरफ्तार किया गया। उस पर एक बिल्डर से हफ्ता वसूली का आरोप था। क्रिप्टो करेंसी के मामले, बड़े ड्रग रैकेट को पकड़ा गया जिसके चलते कई अवैध फैक्टरियां सील हुई।

बड़े पैमाने पर छा रहे कॉल सेंटर रैकेट को निष्फल किया गया जो ज्यादातर विदेशियों को शिकार बनाते थे।

कुछ महीने पहले ही श्री सिंह ने 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले में अभियुक्त राकांपा नेता और वर्तमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को  एक एफिडेविट फ़ाइल कर क्लीन चिट दिया है।

फिलहाल अगली सूचना आने तक अतिरिक्त महानिदेशक  1990 बैच के आईपीएस अधिकारी बिपिन कुमार सिंह को ए सी बी महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।


No comments