0 भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ,नेरुल नवी मुम्बई में पहुंचे अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत राष्ट्रीय नेता ,आगामी चुनाव अकेले ही लडने का संकेत - Khabre Mumbai

Breaking News

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ,नेरुल नवी मुम्बई में पहुंचे अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत राष्ट्रीय नेता ,आगामी चुनाव अकेले ही लडने का संकेत

भाजपा की  दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नेरुल ,नवी मुम्बई में आयोजित हुई।जिसमें आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ,पूर्व महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य रावसाहेब दानवे, प्रदेश उपाध्यक्ष  व विधायक प्रसाद लाड़, पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, , प्रदेश अध्यक्ष व नामदार चंद्रकांत दादा पाटिल, नवी मुम्बई पूर्व पालक मंत्री व आमदार गणेश नाइक समेत कई हस्तियां पहुंची।

(नेरुल ,नवी मुम्बई में आयोजित भाजपा की कार्यकारिणी बैठक से निकलते हुए अध्यक्ष जे पी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ,  राज्य उपाध्यक्ष प्रसाद लाड़ व अन्य)

जे पी नड्डा ने वर्तमान महाविकास आघाडी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ,जनता ने सेना भाजपा गठबंधन को वोट दिया पर सेना ने कांग्रेस, राकांपा के साथ मिलकर अप्राकृतिक गठबंधन किया ,जनता के साथ विश्वासघात हुआ है।

(नेरुल में आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल भाजपाई कार्यकर्ता)

कभी राहुल गांधी, कभी कोई अन्य नेता हमारे महापुरुष वीर सावरकर, छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करते हैं पर राज्य का राजा ,मुख्यमंत्री चुप रह जाते हैं। आनेवाले दिनों में जनता उन्हें जरूर सबक देगी।

2022 में मुम्बई में नगरपालिका चुनाव होने हैं  जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है और नड्डा ने यह संकेत दिया है कि अगला चुनाव भाजपा बनाम अन्य सभी पार्टियों का होगा।

जे पी नड्डा का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने किया।

(बैठक में शामिल मंच पर उपस्थित गणमान्य नेता गण)


No comments