0 सायन कोलीवाड़ा विधानसभा में भाजपा का महाकार्यक्रम-कर्मठ कार्यकर्ताओं की विभिन्न पदों पर नियुक्ति, स्थानीय विधायक कैप्टेन सेल्वन व राज्य भाजपा उपाध्यक्ष प्रसाद लाड़ रहे उपस्थित। - Khabre Mumbai

Breaking News

सायन कोलीवाड़ा विधानसभा में भाजपा का महाकार्यक्रम-कर्मठ कार्यकर्ताओं की विभिन्न पदों पर नियुक्ति, स्थानीय विधायक कैप्टेन सेल्वन व राज्य भाजपा उपाध्यक्ष प्रसाद लाड़ रहे उपस्थित।

आज सायन कोलीवाड़ा, मुम्बई में स्थानीय विधायक कैप्टेन तमिल सेल्वन जो दूसरी बार भाजपा कोटे से विधायक बने हैं, के नेतृत्व में सायन विधानसभा में काफी समय से पार्टी के लिए काम कर रहे कई व्यक्तियों को महत्वपूर्ण पद प्रदान किये गए।
संतोष गुप्ता जो मंडल में पहले महामंत्री रहे उन्हें अब प्रमोशन देते हुए मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं आरती निजापकर जी को महिला  सायन कोलीवाड़ा मंडल अध्यक्षा नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में वार्ड 176 से संतोष पाण्डेय,179 से शाहबाज़ खान, 181 से दीपक शर्मा को जो पहले से ही वार्ड के लिए काम करते आए हैं, उन्हें वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है।
उक्त कार्यक्रम सनातन धर्म हाइ स्कूल ,सायन कोलीवाड़ा के प्रांगण में संम्पन्न हुआ। गणमान्य व्यक्तियों में भाजपा राज्य उपाध्यक्ष व विधायक प्रसाद लाड़ स्थानीय विधायक कैप्टेन तमिल सेल्वन,  वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश शिरवडकर ,मुम्बई भाजपा अनुसीचित जाती सचिव विजय पगारे आदि उपस्थित थे।

( सनातन धर्म कनिष्ठ महाविद्यालय प्रांगण में हुए कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय)
(मंच पर उपस्थित वरिष्ठ नेता उदयप्रताप सिंह,  मण्डल अध्यक्ष संदीप सिंह धाम, राजेश शिरवडकर,  स्थानीय विधायक कैप्टेन तमिल सेल्वन , भाजपा राज्य उपाध्यक्ष व विधायक(विधान परिषद) प्रसाद लाड़, नगरसेविका राजेश्री शिरवडकर एवम अन्य)
(कार्यक्रम को संबोधित करते हुए-विधायक व राज्य भाजपा उपाध्यक्ष प्रसाद लाड़)

No comments