0 प्रधानमंत्री मोदी ने की मन की बात। हुनर हाट, 12 वर्षीया काम्या, 105 वर्षीया भागीरथी अम्मा को बताया प्रेरणास्रोत, विज्ञान व तकनीक पर विशेष फ़ोकस - Khabre Mumbai

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने की मन की बात। हुनर हाट, 12 वर्षीया काम्या, 105 वर्षीया भागीरथी अम्मा को बताया प्रेरणास्रोत, विज्ञान व तकनीक पर विशेष फ़ोकस

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से मन की बात की।

हुनर हाट आयोजन के बारे में कहा कि देश के प्रत्येक कोने से शिल्पकार समुदाय ने हिस्सा लिया, खान पान, शिल्पकारी, चित्रकारी सभी का अनूठा संगम एक मंच पर मिला। तमिलनाडु की पेंटिंग, उत्तर भारत का लिट्टी चोखा जिसका खुद उन्होंने भी स्वाद लिया, इडली डोसा, खम्मन और कई चीजें शामिल रही।

उत्तर भारत की पीतल की धातुएं, भदोही का कालीन व्यवसाय आदि भी आकर्षक रहे। हुनर हाट में 50 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं प्रतियोगी थीं। 

मोदी जी ने विज्ञान और तकनीक से जुड़ी चीजो का जिक्र किया। भारतीय स्पेस अनुसंधान केंद्र ISRO में राकेट लॉन्चिंग को लाइव देखने की व्यवस्था की गई है। जिसका लिंक ईसरो वेबसाइट पर है जहां से टिकट की बुकिंग भी हो सकती है। एक साथ श्रीहरिकोटा में उपलब्ध इस व्यवस्था में 10 हजार लोगों के बैठने की जगह उपलब्ध है। मोदी जी ने सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से आग्रह किया है कि वे इस सुविधा का लाभ अवश्य लें।

(प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में  )

मोदी जी ने धनबाद ,बिहार के एक व्यक्ति के निवेदन पर इसरो की युविका (युवा विज्ञानी कार्यक्रम) नामक अप्प के बारे में जानकारी दी जो विद्यार्थियों की इस विज्ञान व तकनीकी रुचि से संबंधित है जिससे युवा पीढ़ी को वैज्ञानिक बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।  मोदी जी ने विद्यार्थियों को युविका की साइट पर विजिट करने का भी आग्रह किया है। युविका का वेब लिंक भी उन्हीने दिया  जो इस प्रकार है :
Www.yuvika.isro.gov.in

मोदी जी ने एयर फोर्स की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार बायो फ्यूल से एयर जेट ए एन 32 ने उड़ान भरी। इसमें बायो फ्यूल का उपयोग इंजिन में किया गया है जिसके लिए बिना खाद्य तेल को आदिवासी क्षेत्रो से खरीदा गया । इसके लिये सभी तकनीकी अधिकारियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

मोदी जी ने 12 वर्षीय दक्षिण भारतीय काम्या कार्तिकेयन को बधाई देते हुए कहा कि वह इतनी सी उम्र में ही 7000 फ़ीट ऊंची दक्षिण अमेरिका की चोटी एंड्री के शिखर पर सबसे पहले पहुंचकर भारतीय तिरंगा लहरा कर विजय हासिल की हैं।आगे वह मिशन साहस पर काम कर रही हैं जिसमे काम्या ने लक्ष्य बनाया है कि सभी महाद्वीपो के शिखर चोटी पर जाना है।

केरल की भागीरथी अम्मा को प्रणाम करते हुए मोदी जी ने कहा कि 105 वर्ष की उम्र में अम्मा में 4 ग्रेड की परीक्षा दी और 75 प्रतिशत अंक हासिल किए, गणित में शत प्रतिशत अंक मिले हैं। अम्मा के पिता बचपन ने ही गुजर गए 10 वर्ष की उम्र में पढ़ाई छूट गई, कम उम्र में शादी हुई ,पति को भी खो दिया। पर अंदर का विद्यार्थी जीवित रहा।उम्र के 105 वे बसंत में अम्मा ने पढ़ाई की और वे और भी पढ़ना चाहती हैं।

महिला शशक्तिकरण के रूप में बिहार के पूर्णिया का जिक्र मोदीजी ने किया। उन्होंने बताया कि किस तरह शहतूत के पेड़ पर वे सिर्फ रेशम के कोकून बनाकर बहुत कम दामों में बेच पाती थी लेकिन अब वक्त बदल गया है।बिहार सरकार के सहयोग से अब वे उससे रेशम बनाते हैं उस्की साड़ी भी बनाती हैं और हजारो में बेच रही हैं।

उन्होंने हमीरपुर के विकलांग सलमान का जिक्र किया  कि किस तरह वे लाखों करोड़ों के लिए आज प्रेरणास्रोत हैं। सलमान जन्म से ही विकलांग रहे ,पैरों की कमजोरी ने उन्हें उठने नही दिया पर उनके जज्बे ने चप्पल बनाने की प्रेरणा दी और 30 अन्य विकलांगो को स्वयं प्रशिक्षित किया ,आज 150 जोड़ी चप्पल वे और उनकी टीम बनाती है। अब सलमान ने 100 और विकलांगो को प्रशिक्षित कर अपने साथ लाने का निर्णय लिया है।

मोदी जी ने भारत के मेघालय में गुफाओं के अंदर जमीन में काफी गहराई में पाई जानेवाली विशेष प्रजाति की लंबी मछली का भी उल्लेख किया जो समूचे विश्व में एकमात्र यही पाई जाती है।
मोदी जी ने अपनी अभिव्यक्ति में बताया कि भारत अपार संभावनाओं का देश है। 

प्रधानमंत्री ने परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।भगवान शिव के महाशिवरात्रि पर्व पर मोदी जी ने  विश्वनाथ भगवान शिव से  देशवासियो के लिए ऊर्जावान, स्वस्थ रहने की प्रार्थना भी की है।




No comments