0 महाराष्ट्र के किसानों की कर्ज माफी सूची की आज पहली लिस्ट उद्धव करेंगे जारी, अप्रैल अंत तक योजना का लाभ सभी किसानों को। - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र के किसानों की कर्ज माफी सूची की आज पहली लिस्ट उद्धव करेंगे जारी, अप्रैल अंत तक योजना का लाभ सभी किसानों को।

राज्य के मुख्यमंत्री आज किसानों की 2 लाख तक कि कर्जमाफी की योजना महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ति योजना के तहत पहली सूची जारी करेंगे।

यह योजना दिसंबर 2019 में महाविकास आघाडी द्वारा लाई गई, जिसमे 35 लाख के लगभग किसान हैं जिनका कर्ज 2 लाख तक है। उद्धव के अनुसार 28 फरवरी को दूसरी सूची जारी होगी जिसमें 20000 किसान का नाम होगा, अब्जी आज वह ट्रायल रूप में पहली सूची जारी करेंगे जो  छोटी सूची होगी। सितंबर 2019 तक कि कर्ज का समावेश किया गया है। अभी प्रत्येक जिले से 2 गांव के किसानों का समावेश सूची में होगा।

28 फरवरी की सूची में 20 हजार किसानों का नाम होगा जो पहली सूची में ही समाहित किये गए हैं। इसके बाद दूसरी सूची काफी लंबी होगी जिसमें 22 लाख नाम होंगे।

अपनी तत्काल राहत फण्ड से 10 हजार करोड़ की राशि पहले ही उद्धव सरकार ने निर्धारित कर रखे हैं। किसानों को यह राशि उनके एकाउंट में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

इस कार्य के लिए 95,769,आधार कार्ड से सम्बंधित अधकृत सेन्टर राज्य में उपलब्ध कराए गए हैं, जिसमे 53 हजार केंद्र राशन शॉप्स में हैं, 8134 केंद्र बैंक में हैं और 26770 आपले सरकार केंद्र हैं जहां से किसानों की बैंक खातों के आधार नंबर से ऑथोराइज़्ड जांच हो सकती है।



No comments