महाराष्ट्र की जनता को मिले मंत्री, तीनो पार्टी ने सहमति से किये पद बंटवारे, आदित्य बने पर्यावरण एवं पर्यटन मंत्री।
कल शाम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी मंत्री पद के नाम की सूची आधिकारिक तौर पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपा है।
विदर्भ से विधायक अनिल देशमुख को गृह विभाग, राकांपा के दिग्गज अजित पवार को उपमुख्यमंत्री ,योजना विभाग, वित्त मंत्रालय भी दिया गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बाळासाहेब थोरात को राजस्व, धारावी से चौथी बार विधायक कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ को स्कूली शिक्षा, कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण को सार्वजनिक बांधकाम, यशोमति ठाकुर को महिला एवं बालविकास मंत्रालय मिला है।
दिवंगत सेना प्रमुख बाळासाहेब ठाकरे के सहयोगी रहे सुभाष देसाई को उद्योग मंत्रालय मिला है ,वे पिछली सरकार में भी इसी पद पर रहे। उद्धव के सहयोगी और ठाणे से दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे को नागरी विकास मंत्रालय दिया गया है। अब तक वे उद्धव सरकार में गृह मंत्री थे।
राकांपा से पूर्व में उपमुख्यमंत्री रहे छगन भुजबल को खाद्य एवम नागरी आपूर्ति मंत्रालय, उद्धव के पसंदीदा विधायक अनिल परब को यातायात एवम विधेयक मामलों का मंत्रीपद मिला है।उदय सामंत को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है।दादा भूसे को कृषि, संजय राठौड़ को वन ,संदीपन भूमरे को रोजगार गारंटी योजना विभाग, गुलाबराव पाटिल को जल विभाग, मलाड से विधायक असलम शेख को आबकारी विभाग,वस्त्र विभाग, गोवंडी से विधायक नवाब मलिक को अल्पसंख्यक विभाग मिला है। कई राज्य मंत्री जैसे शंभुराजे देसाई(गृह-नागरी),अब्दुल सत्तार (ग्रामीण विकास एवं राजस्व ),बच्चू कडु -जल विभाग, राजेन्द्र एड्रेवकर (सार्वजनिक स्वस्थ्य, अन्न व औषधि प्रशाशन, सांस्कृतिक मामले) का मंत्री प्रभार दिया गया है।
(अनिल देशमुख)
No comments
Post a Comment