मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने गोरेगांव महाधिवेशन में पार्टी का नया भगवा झंडा किया लांच, आज ही है शिवसेना संस्थापक बाळासाहेब की जन्म जयंती
2006 में अस्तित्व में आई महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने पिछले 13 वर्षों से मराठी अस्मिता और हिंदुत्व को लेकर कई मोर्चे पर लड़ाई लड़ी है।
आज हिन्दुहृदय सम्राट कहे जानेवाले 1966 में शिवसेना पार्टी के संस्थापक व देश के जाने माने राजनीतिज्ञ बाळासाहेब ठाकरे का जन्मदिवस भी है। आज के ही दिन उनके भतीजे राज ने पार्टी के पहले महा अधिवेशन गोरेगांव पूर्व नेस्को ग्राउंड में लिया जहां हजारों समर्थको की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का नया भगवा झंडा लांच किया।
इस झंडे में हिंदुओं के आराध्य दैवत छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा अंकित है ।
मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक विनोद पाटिल ने राजमुद्रा चिन्ह के प्रयोग पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पत्र लिखकर इसे कैंसल करने की मांग की है।
ऐसा न होने पर पाटिल ने मुंबई उच्च न्यायालय भी जाने की चेतावनी दी है।
ऐसा माना जा रहा है कि हिंदुत्व के मुद्दे पर बैकफुट पर आ रही शिवसेना को पीछे करने व हिंदुत्व के मुद्दे को नई शक्ति देने के लिए राज ठाकरे ने कमर कस ली है।
बता दें कि महाविकास आघाडी के अंतर्गत सत्तासीन शिवसेना, क्रान्तिकारी सावरकर का कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपमान किये जाने पर चुप रही। CAB को कानून का रूप देने के लिए कांग्रेस के दबाव में पक्ष में वोटिंग न करके वोटिंग से बहिष्कार किया था।
आज इस अधिवेशन में राज अपनी पत्नी शर्मिला ठाकरे व बेटे अमित के साथ मौजूद रहे, उन्होंने अमित ठाकरे को भी राजनीति में शिवसेना के आदित्य के मुकाबले में उतार दिया है, ऐसा सूत्रों का मानना है।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे
(नेस्को ग्राउंड, गोरेगांव में उपस्थित मनसे पदाधिकारी व कार्यकर्ता )
1 comment
Good
Post a Comment