0 माटुंगा में 6 वर्ष की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास, ईंट से किया बच्ची को घायल, सायन अस्पताल में हो रहा इलाज, बलात्कार की पुष्टि अभी होना बाकी। - Khabre Mumbai

Breaking News

माटुंगा में 6 वर्ष की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास, ईंट से किया बच्ची को घायल, सायन अस्पताल में हो रहा इलाज, बलात्कार की पुष्टि अभी होना बाकी।

बीती रात मंगलवार को माटुंगा पुलिस थाने से लगभग 1 मिनट की दूरी पर  ब्रिज के नीचे फुटपाथ पर अपने माँ पिता के साथ बीच मे सोई हुई ६ वर्षीय बिटिया को अज्ञात व्यक्ति उठा ले गया, बुधवार सुबह 4 बजे उठने पर माता पिता ने बहुत ढूंढा पर बच्ची नही मिली।
 कॉलेज जानेवाली बिटिया ने एक आश्रम के निकट बच्ची को बेहोशी की हालत में देखा और पुलिस को बताया। 
माता पिता भी जगह पर पहुंचे और बच्ची को पहचाना।फिलहाल उसका सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है। बलात्कार किये जाने की आशंका है पर मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है, यदि ऐसा होता है तो माटुंगा पोलिस वरिष्ठ निरीक्षक ने आश्वाशन दिया है कि पोस्को एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी और गैर जमानती वारंट जारी कर गिरफ्तारी की जाएगी। बहरहाल पुलिस ने स्केच बना लिया है और सरगर्मी से अपराधी की तलाश एक विशेष टीम कर रही है।
आश्चर्य  और दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि माटुंगा ,किंग सर्कल ब्रिज से सटे फुटपाथ पर कुछ गरीब लोग अस्थायी प्लास्टिक की झोपड़ी बनाकर रहते हैं, यह बच्ची इसी जगह से उठा ली गई, दुष्कर्म और फिर ईंट से मारकर जाने मारने की कोशिश और फिर अपराधी का भाग जाना  यह सब माटुंगा पुलिस थाने से मात्र 1 मिनट की दूरी पर होता है।
 यह क्षेत्र जोन 4 में है जिसके उपायुक्त डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी का कार्यालय भी इसी माटुंगा पुलिस स्टेशन में है ,माटुंगा पुलिस अपनी दीवार की सीमा सायन पुलिस स्टेशन से साझा करता है यानी दोनों पुलिस थाने बिल्कुल सटे हुए हैं।

2 दिन पहले ही लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए तिलक नगर और विद्याविहार दोनों ओर जोड़ने वाला रास्ता सुनसान और अंधेरे में रहने से यहाँ चरसी,गुंडों का राज चलता है ,यही मध्य प्रदेश कटनी जाने के लिए वर्ली से निकली एक  महिला को कुछ दरिंदो ने डरा धमकाकर हवस का शिकार बनाया और उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया, 3000 के लगभग कैश भी ले लिया था, जिसमे कुर्ला पुलिस ने 12 घंटे के भीतर इस घटना में शामिल 4 अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मुम्बई पुलिस को अपने आसपास भी बहुत चुस्त दुरुस्त होने की आवश्यकता है। ऐसे कई आपत्तिजनक स्थान मुम्बई में विशेषकर सायन कोलीवाड़ा, कुर्ला, अन्टोप हिल  में आसानी से देखे जा सकते हैं जहां असामाजिक तत्व का जमावड़ा देखा जा सकता है। मुम्बई पुलिस को संज्ञान लेते हुए ऐसे स्थानों में विशेष मुहिम चलाने की जरूरत है।
     
             (बृहनमुंबई पुलिस)



No comments