0 डोम्बिवली पूर्व के निलजे गांव स्थित परिसर में स्थानीय छुटभैये नेता, तथाकथित दादाओं के संरक्षण में अवैध मांस व्यापार की दुकानें खुली, दुर्गन्धयुक्त वातावरण से जनता में बीमारी का खौफ बढ़ा, अधिकारी भी हैं मौन। मनसे विधायक राजू पाटिल से जनता को है न्याय की उम्मीद। - Khabre Mumbai

Breaking News

डोम्बिवली पूर्व के निलजे गांव स्थित परिसर में स्थानीय छुटभैये नेता, तथाकथित दादाओं के संरक्षण में अवैध मांस व्यापार की दुकानें खुली, दुर्गन्धयुक्त वातावरण से जनता में बीमारी का खौफ बढ़ा, अधिकारी भी हैं मौन। मनसे विधायक राजू पाटिल से जनता को है न्याय की उम्मीद।

मुम्बई उपनगर : डोम्बिवली मुम्बई से सटा इलाका है और थाने के बाद एक व्यापक रिहायशी इलाका हैं।यहीं से कुछ किलोमीटर की दूरी पर लोढा बिल्डर्स के कई प्रोजेक्ट हैं, पालवा सिटी, लोढ़ा अवेनु ,लोढा हेरिटेज, लोढा एलीट इत्यादि कई बहुमंजिला इमारते हैं। इसी क्रम में चंद्रेश नर्मदा, चंद्रेश गोदावरी समेत कई अन्य इमारते भी हैं और बड़ी संख्या में लोग रहते हैं।
बीते कुछ 10 दिनों में स्थानीय ग्रामवासियों के संरक्षण में स्थानीय दादाओं की शाह पाकर अवैध रूप से अस्थानिय 5-6 पशु मांस विक्री दुकाने खुली हैं जो सुबह से लेकर देर रात तक सर्विस दे रहे हैं। सभ्य लोगों का कहना है इस वजह से वहां असामाजिक तत्व का जमावड़ा भी होता है। दुर्गंध युक्त वातावरण होने से लोगो को सांस लेने में तकलीफ और अन्य बीमारी का डर सता रहा है। कई बार दुर्गंध अधिक आने से लोगो को घर की खिड़कियों को बंद रखना पड़ताहै।
आश्चर्य है कि नगरसेवक , स्थानीय मनसे विधायक राजू पाटिल जैसे  वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी नेता भी जनता की शिकायत पर ध्यान नही दे पा  रहे हैं।
कुछ स्थानीय नागरिकों ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि कुछ सोसाइटी ने लिखित शिकायत दी पर स्थानीय अधिकारी यहां आते हैं दुकानदारों से बात करके चले जाते हैं ,कार्रवाई कुछ नही होती, ऐसे में अधिकारियों की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह उठता है और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का शक जाता है।
बड़ा सवाल यह है कि सत्ता में बैठी शिवसेना है वहीं  आमदार राजू पाटिल जो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से एकमात्र  कल्याण ग्रामीण क्षेत्र के विधायक हैं वे जनता की शिकायत पर ध्यान क्यों नही दे पा रहे हैं। क्या प्रशाशन को समय रहते चेतने की आवश्यकता नही है। चंद अवैध मांस विक्री दुकानों को संरक्षण देकर हजारो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कहाँ तक उचित है।
प्रमोद राजू रतन पाटिल ने इस बार २०१९के राज्य विधानसभा चुनाव में शिवसेना के विधायक रहे रमेश म्हात्रे को लगभग 6000 मतों से हराया था और 110 सीटों पर लड़नेवाली मनसे को मात्र इस सीट पर विजय हासिल हुई ।पिछले महीने उनकी महंगी कार जिसकी कीमत 75 लाख के लगभग है, का एक्सीडेंट ड्राइवर की लापरवाही के चलते पालवा सिटी के निकट हुआ था ,हालांकि दुर्घटना में ड्राइवर बाल बाल बच गया था। राजू पाटिल जी उन दिनों शीतकालीन विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए नागपुर में मौजूद थे।
खबरे मुम्बई संबंधित अधिकारियों से आग्रह करता है कि जनता की इस समस्या पर तुरंत ध्यान देते हुए इन अवैध दुकानों को हटाया जाए।
(अवैध रूप से विकसित हाल ही में बनी मांस विक्री की दुकानें, चंद्रेश नर्मदा सोसाइटी के सम्मुख और सड़क के दूसरी ओर भयानक बीमारी को आमंत्रित करते हुए देखी जा सकती हैं)
(प्रमोद राजू रतन पाटिल-मनसे विधायक) 

No comments