0 सपा नेता आजम खान पत्नी और पुत्र सहित भगौड़े घोषित, न्यायालय ने किया घोषित। घर की दीवारों पर अधिकारियों ने चिपकाया भगौड़े का पोस्टर - Khabre Mumbai

Breaking News

सपा नेता आजम खान पत्नी और पुत्र सहित भगौड़े घोषित, न्यायालय ने किया घोषित। घर की दीवारों पर अधिकारियों ने चिपकाया भगौड़े का पोस्टर

समाजवादी पार्टी से रामपुर से पूर्व राज्य मंत्री  रहे आजम खान पर संकट गहरा चुका है। आरोप जनवरी 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने  लगाया कि आजम खान ,पत्नी फातिमा तंजीम ने अपने बेटे अब्दुल्ला के लिए दो जगहों रामपुर और लखनऊ से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का इंतज़ाम किया जिसके बल पर बेटे की गलत उम्र बताई गई और नामांकन भरकर  सुआर क्षेत्र से विधायकी 2017 में लड़वा दिया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फिलहाल  अब्दुल्ला के  संवैधानिक रूप से तय कम उम्र  के नाते उसके इस विधायकी  चुनाव को ही  निरस्त कर दिया  है।
इसके अलावा दो अन्य मामलों पर भी आजम खान को पेश  होने के लिए आदेश दिया गया, वारंट जारी किया गया, बाद में गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ पर आजम ,पत्नी और बेटा अब्दुल्ला कोई भी हाजिर नही हुआ।
भाजपा नेता से शिकायत मिलने के बाद  गंज कोतवाली पुलिस ने  तीनो के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420,467,468 ,471 के तहत प्रथमिकी दर्ज कर लिया था।
रामपुर के सर्कल अधिकारी सत्यजीत गुप्ता के अनुसार गैर जमानती वारंट पर भी उपस्थित न होने के बाद भारतीय दंडसहिता की धारा 82 के तहत आपराधिक प्रक्रिया सूची(क्रिमिनल प्रोसीजर कोड) के अंतर्गत मुनादी के मार्फ़त सर्वसाधारण जनता तक रामपुर में प्रचार प्रसार कर बताया गया कि आजम अपने पुत्र अब्दुल्ला और पत्नी फातिमा सहित गायब हैं ,उन्हें भगौड़ा घोषित किया जा रहा है। घर की दीवारों पर पोस्टर भी चिपकाए गए।
अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश धीरज कम्बोज ने कहा कि सेक्शन 82 लगाकर तीनो को भगौड़ा घोषित किया जाता है।
अतिरिक्त जनपद प्रशाशन काँसेल राम अवतार सैनी ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेशानुसार  पुलिस को निर्देशित किया गया कि उन्हें  भगौड़ा बताने की प्रक्रिया सार्वजनिक की जाए। आजम खान को दूसरे मामले में 20 जनवरी को पेश होने के लिए नोटिस जारी की गई है।
आजम खान रामपुर से 9 बार विधायक रहे हैं। उन पर 2017 चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी रही जया प्रदा पर गलत बयान देने के लिए भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी जब उन्होंने रैली में मंच से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में कहा था कि जया को 17 वर्ष पहले वे राजनीति में लाए और किसी को उनका शरीर छूने नही दिया जबकि अब 17 दिनों में ही वे यह जान गए कि जया प्रदा खाकी अंडरवियर पहनती हैं।
इस बयान से आजम खान की काफी किरकिरी हुई और राज्य महिला आयोग ने भी आड़े हाथों लिया था, बाद में  एफआईआर भी दर्ज किया गया ।प्रशाशनिक दबाव के चलते उन्होंने माफी भी मांगी थी और जया को बहन की तरह बताया था।





No comments