0 महाविकास आघाडी सरकार में सबसे कम महत्व हमारा, कोई भी महत्वपूर्ण विभाग हमें नही-बाळासाहेब थोरात(महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष) - Khabre Mumbai

Breaking News

महाविकास आघाडी सरकार में सबसे कम महत्व हमारा, कोई भी महत्वपूर्ण विभाग हमें नही-बाळासाहेब थोरात(महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष)

(वित्त मंत्री जयंत पाटिल-राकांपा से)

महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार के मंत्री शामिल हो चुके हैं।सोमवार को सम्पन्न हुई शपथ विधि में सभी तीनो पार्टी के प्रमुख विधायक शपथ ले चुके हैं।पहली बार विधायक बने कांग्रेस से स्वर्गीय विलासराव देशमुख के बेटे अमित को भी मंत्री बनाया गया है हालांकि वे राष्ट्रवादी कांग्रेस से विधायक बने हैं, वही पहली बार चुनाव लड़कर ठाकरे परिवार से विधायक बने पहले सदस्य आदित्य भी मंत्रिमंडल में जगह बना चुके हैं।
70 घंटे की भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री बने राकांपा के अजित पवार सबसे अधिक फायदेमंद रहे, वह फिर एक बार उपमुख्यमंत्री बन गए हैं। संपत्ति घोटाले में सजा काट चुके बड़े कद के नेता और पूर्व में सार्वजनिक बांधकाम मंत्री रहे छगन भुजबल भी  नागरी विकास और सामाजिक न्यायमंत्री बने हैं वही राष्ट्रवादी के ही जयंत पाटिल वित्तमंत्री हैं।
शिवसेना से सुभाष देसाई कृषि मंत्री बने हैं ,वे पूर्व सरकार में भी उद्योग मंत्री थे। कांग्रेस से दिग्गज 20 वर्ष से विधायक और राष्ट्रीय सचिव वर्षा गायकवाड़ को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है, वे पूर्व कांग्रेस सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं। 
बाळासाहेब थोरात और अशोक चव्हाण के कल त्रिपार्टी मीरिंग के बाद थोरात ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी असंतुष्ट हैं क्यों कि इस गठबंधन में सबसे कम महत्व कांग्रेस को ही मिला है, कांग्रेस दरअसल नागरी विकास या कृषि मंत्रालय चाहती है और दोनों में से एक भी उसके पास नही है। कांग्रेस की राज्य लीडरशिप दिल्ली हाई कमान से भी इस सिलसिले में मिल चुकी है।
(वर्षा गायकवाड़-कांग्रेस धारावी से चौथी बार विधायक)

(महाराष्ट्र  कांग्रेस अध्यक्ष बाळासाहेब, अशोक चव्हाण)

No comments