0 नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में किया विरोधी पार्टियों पर पलटवार, कहा जनता को भड़काकर गुमराह कर रहे हैं विरोधी लोग। NRC और नागरिकता संसोधन कानून का 130 करोड़ भारतीयों से नही है संबंध, नए शरणार्थियों को नही मिलेगा सहारा। - Khabre Mumbai

Breaking News

नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में किया विरोधी पार्टियों पर पलटवार, कहा जनता को भड़काकर गुमराह कर रहे हैं विरोधी लोग। NRC और नागरिकता संसोधन कानून का 130 करोड़ भारतीयों से नही है संबंध, नए शरणार्थियों को नही मिलेगा सहारा।

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं 2 लाख के लगभग जन समुदाय के बीच विशाल धन्यवाद रैली में प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों पर खूब बरसे। फूट  डालकर लोगों में भ्रमित जानकारी देकर उन्हें बरगलाने का आरोप लगाया। ममता दीदी तो कोलकाता से सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ के पास पहुच गई विरोध को लेकर। यह सब देश देख रहा है।

(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,रामलीला मैदान, दिल्ली में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए)

मोदी ने कहा कि उनका एक भी काम धर्म ,मजहब को देखकर नही किया गया । जब हमारी सरकार ने 8 करोड़ गरीबो को मुफ्त में उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया तो धर्म और जाति पूछकर नही दिया।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की अनगिनत कॉलोनियों को वैध किया तो यह नही पूछने आये की बसनेवाले लोग कौन से धर्म या मजहब अथवा जाती के हैं।

मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत का मान विदेशों में और विशेषकर मुस्लिम बहुल देशों जैसे कतर, सऊदी अरबिया, ईरान, बांग्लादेश आदि में बढ़ रहा है। पिछले कुछ वर्ष में जितने भारतीय कैदी मुस्लिम देशों ने रिहा किये ,उतने कभी नही किये।
मोदी ने कहा कि जब वे मूस्लिम राष्ट्रों में दौरे  पर जाते हैं तब उनके राष्ट्राध्यक्ष के साथ भारतीयों से भी मिलते हैं, उन भारतीयों से जानकर बड़ी खुशी होती है कि उनका सम्मान वहां बढ़ रहा है,उनकी भारतीय संस्कृति का सम्मान विदेशों में बढ़ा है।

मोदी ने कहा कि वह सऊदी अरब की सरकार से निवेदन किये थे कि मध्यमवर्गीय मुसलमान भारत मे अधिक हैं जो हज के लिये जाते हैं,उनका कोटा बढ़ाया जाए, और वह कोटा बढ़कर 2 लाख कर दिया गया है। आज जब विदेशी मुस्लिम राष्ट्र भारत को इतना सम्मान देते हैं तो कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों को यह डर सताने लगता है कि भारत के मुसलमानों को कैसे डराकार रखा जाए। उन्हें अपना मुस्लिम वोट बैंक छिन जाने का भय सता रहा है।
विरोधी कहते है CAA आने के बाद मुसलमानों को डिटेंशन सेन्टर भेजा जाएगा। मुझे तो हंसी आती है कि क्यों अपनी पढ़ाई का मजाक बनाते हो, कम से कम एक्ट के बारे में पढ़ तो लेते ।CAA और NRC का 130 करोड़ भारतीयों से कोई संबंध नही है।ये कानून उन्ही के लिए है। नए शरणार्थियों को जगह नही मिलेगी। भारत मे कोई डिटेंशन सेंटर नही है।

मोदी ने पीड़ित मन से कहा कि हिंसा करके क्या मिलेगा। मोटर साईकल, बस, वाहन, सरकारी संपत्ति जलाकर क्या साबित करना चाहते हैं । आप जिन पुलिस पर पत्थर फेंकते हो,कभी सोचा कि वही पुलिस आपकी मदद के लिए ठण्ड हो या सर्दी हमेशा तैयार रहती है। क्या मदद से पहले पुलिस आपकी जाती पूछती है ,आपका धर्म पूछती है।
आजादी के बाद से आज तक 33 हजार से ज्यादा पुलिस ने हमारी सुरक्षा के लिए अपनी शहादत दी  है।
मोदी ने अपील करते हुए कहा कि मोदी से नफरत करना ही है तो मोदी से नफरत जरूर कीजिये, मेरा पुतला जलाइए, आते जाते हुए मेरे पुतले को जूतों से मारिये लेकिन किसी गरीब का ऑटो रिक्शा मत जलाइए, किसी गरीब का झोपडा मत जलाइए।
मोदी जी ने उपस्थित विशाल जनसभा को धन्यवाद भी दिया।
गौरतलब हो कि भाजपा ने दिल्ली की 1731 कॉलोनियों को वैध किया है जिनमे लगभग 40 लाख लोग रह रहे हैं। इस धन्यवाद सभा मे लगभग 11 लाख रहिवासियों के द्वारा धन्यवाद स्वरूप हस्ताक्षर सहित आभार स्वीकृति मोदी जी को समर्पित की गई। यह आगामी दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के लिए बहुत ही सकारात्मक हो सकता है।
दिल्ली पुलिस ने सुबह पांच बजे तक हाई लेवल मीटिंग लेकर एसपीजी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं संग सुरक्षा के मद्देनजर काफी सजग रही।
(रामलीला मैदान ,दिल्ली में उपस्थित विशाल जन सैलाब)

No comments