इंडिया गेट, दिल्ली में झूमा भारत, 71वें गणतंत्र दिवस भव्य समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति बने मुख्य अतिथि। तेजस, राफेल जेट, स्वनिर्मित ए एस ए टी ,फ्लाई पास्ट रहे शक्ति प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार अमर जवान ज्योति के बजाय राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में किया माल्यार्पण समारोह।
हमारा भारत देश आज 71 वी गणतंत्र वर्षगांठ मना रहा है।
तीसरी बार ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर ओर मौजूद रहे।उनके साथ उनके 8 मंत्री, 4 सांसद और कई ब्राजीलियन प्रतिनिधि भी शामिल रहे। श्री बोलसोनारो 24 से 27 जनवरी 4 दिवसीय भारत के साथ व्यापार यात्रा पर यहां आए हैं।
इससे पहले 1996 में फर्नान्डो हेनरिक कार्डोसो एवम उससे पहले लुइज इनकीओ लूला दि सिल्वा 2004 में बतौर ब्राजील राष्ट्रपति के रूप में हमारे यहां मुख्य अतिथी रह चुके हैं।
वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पण करने हेतु ,प्रधानमंत्री मोदी फरवरी 2019 में निर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे और माल्यार्पण किया।
यह स्मारक इंडिया गेट संकुल में ही निर्मित है जिसका उद्घाटन मोदी जी ने पिछले वर्ष किया था। इस अवसर पर नवीन पदासीन रक्षा दल के प्रमुख (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन रावत व तीनो सेनाओं के सेनाध्यक्ष भी थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्य रक्षा मंत्री श्रीपद नाइक, रक्षा सचिव अजय कुमार भी मौजूद रहे।
सभी पुरुष आकस्मिक को कैप्टेन तानिया शेरगिल ने लीड किया। वह चतुर्थ जनरेशन की अधिकारी हैं। इस मार्च का मोटो 'तीव्र चौका' है।
महिला शशक्तिकरण के एक और अध्याय में केंद्रीय राखीव पुलिस बल (सी आर पी एफ)की 65 महिलाओं की बाइकर टीम ने इंस्पेक्टर सीमा नाग की अगुआई में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सीमा नाग रैपिड एक्शन फ़ोर्स में तैनात हैं।
मेक इन इंडिया के तहत निर्मित धनुष आर्टिलरी गन के परेड को पहली बार समाहित किया गया।
परेड के दरमयान डिस्प्ले में राफेल जेट, तेजस एयरक्राफ्ट को भी शामिल किया गया।
मुख्य आकर्षण फ्लाई पास्ट में अपाचे, चिनूक हैवी लिफ्ट हेलीकाप्टर का भी पहली बार समावेश रहा। फ्लाई पास्ट की प्रदर्शनी में 41 विभिन्न प्रकार के एयरक्राफ्ट जिसमे 16 लड़ाकू विमान, 10 ट्रांसपोर्ट विमान, और थल सेना के 4 हेलीकॉप्टर शामिल थे।
पिछली वर्ष टेस्ट में लाई गई एन्टी सैटेलाइट वेपन सिस्टम को भी इस प्रदर्शनी में पहली बार शामिल किया गया। यह सिस्टम सिर्फ विश्व मे तीन देशों अमेरिका, चीन सहित अब भारत मे भी विकसित हो गया है।
विविधता में एकता के तहत 16 विभिन्न राज्यों और 6 विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालय, केंद्रीय विभाग से और राष्ट्रीय आपत्ति प्रबंधन संस्थान से प्रदर्शनी को शामिल किया गया।
गुजरात ने पतन शहर स्थित रानी की वव-जल मंदिर का प्रदर्शन किया जो सन 1083 में सोलंकी वंश के संस्थापक भीमदेव प्रथम की याद में निर्मित हुआ। रानी की वव को यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है।
पंजाब से गुरु नानक देव जी 550 वी वर्षगांठ पर आयोजित थीम आकर्षक रही।यह थीम नानक देव की तीन सीखों, कीरत करो, नाम जपो ,वन्द छको( ईमानदारी से आजीविका कमाओ, भगवान का नाम जपो, फल हमेशा गरीब मजदूरों के साथ खाओ) पर आधारित रही।
राजस्थान से जाली झरोखा के माध्यम से गुलाबी शहर जयपुर के दर्शन कराए।
जम्मू कश्मीर की थीम बैक टू विलेज यानी गांव की ओर लौटो पर आधारित रही।
स्टार्ट अप इंडिया मंत्रालय से भी प्रस्तुति शानदार रही।
( प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो )
प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ब्राजीलियन राष्ट्रपति बोलसोनारो
जम्मू कश्मीर प्रदर्शन झांकी(थीम-गांव की ओर लौटो-बैक टू विलेज)
(वायु शक्ति परेड-गणतंत्र दिवस 2020)
(मानव पिरामिड-21 महिलाओं का बाइक पिरामिड प्रदर्शन-महिला शक्ति)
(सेना मार्च -राजपथ)
No comments
Post a Comment