महाविकास आघाडी सरकार ने किया बहुमत विधानसभा में सिद्ध। 169 विधायको ने दिया समर्थन।भाजपा विधायकों ने किया वाकआउट।
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आज महाराष्ट्र विधानसभा सदन में सरकार को बहुमत साबित करने का दिन था। 169 विधायकों ने शिवसेना के पक्ष में महाविकास आघाडी(शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस गठबंधन समूह) को समर्थन दिया।वहीं सदन से भाजपा विधायकों ने वाकआउट कर लिया। दो दिन के लिए सदन में चलने वाली इस गतिविधि के लिये अस्थायी रुप से राज्यपाल द्वारा अधिकृत राकांपा के दिलीप वलसे पाटिल को सदन का अध्यक्ष बनाया गया था।
मुख्यमंत्री उद्धव ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के आरध्यदेव छत्रपति शिवाजी महाराज ,अपने माता पिता की सौगंध लेकर शपथ ली है, यदि यह गलत है तो वह यह गलती हर बार करना चाहेंगे।क्यों कि जो अपने माता पिता का नही, वह व्यक्ति ही नही है।
वे महाराष्ट्र को आदर्श राज्य के रूप में देखना चाहते हैं। कल मंत्रालय में प्रवेश के बाद उद्धव ने कहा कि वे जीवन मे सिर्फ 2 या तीन बार ही मंत्रालय आये हैं ,इस बार भी उन्हें लग रहा था कि वे मुख्यमंत्री को कोई विषय पर मेमो देने आए हैं।
उनका स्वागत सभी विभागीय स्टाफ ने किया। महिला स्टाफ ने तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर योजना को फिर से देखें और आश्वस्त करें कि राज्य के आखिरी व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंच सके। वे राज्य के किसी भी टैक्सपेयर का पैसा व्यर्थ नही जाने देना चाहते।
उद्धव ने कहा मुम्बई लोकल होने के नाते कई योजनाएँ है जो वे लाना चाहेंगे, उन्हें कई समस्याएं जड़ से पता हैं।
59 वर्षीय उद्धव सर जे जे स्कूल ऑफ आर्ट्स से स्नातक हैं।कुशल छायाचित्रकार रहे हैं। 90 के दशक में राजनीतिक जीवन शुरू कर दिया था।
No comments
Post a Comment