मुंबई वडाला टी टी पुलिस कस्टोडियल डेथ पीड़ित स्वर्गीय विजय सिंह की आज तेरहवीं , समाज मंदिर हॉल , सायन में है आयोजन |
खबरे मुंबई ,
गत दिवाली की रात हुई कस्टोडियल डेथ पीड़ित युवा २६ वर्षीय विजय सिंह की आज तेरहवी हैं जो समाज मंदिर हाल ,सायन कोलीवाड़ा में आयोजित शाम ६ बजे आयोजित की गई है | गौरतलब हो की इसी महीने मेडली फार्मा में मैनेजर रहे प्रतिभाशाली विजय सिंह की सगाई होनी थी पर मुंबई पुलिस की लापरवाही के चलते काल के गाल में समां गया | बताया जाता है की विजय परिवार में एकमात्र कमाऊ लड़का था , विजय के बड़े भाई विभय सिंह का बाइक एक्सीडेंट हो जाने के बाद से वह भी पिछले लगभग २ वर्ष से घर पर ही हैं |
( स्वर्गीय विजय सिंह )
( स्वर्गीय विजय सिंह )
८ नवंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र द्वारा घोषित सरकारी सहायता के रूप में स्थानीय विधायक कैप्टन तमिल सेलवन , राज्यमंत्री अमरजीत मिश्रा , अन्य सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में पीड़ित परिजन हृदयनारायण सिंह को दस लाख का धनादेश सौपा गया | इससे पहले उत्तरभारतीय विधायक और बॉम्बे इंटेलिजेन्स सिक्योरिटीज , उत्तर भारतीय संघ के चेयरमैन राम निवास सिंह के सुपुत्र संतोष सिंह ने परिजन के सायन स्थित घर आकर २ लाख की आर्थिक सहयोग राशि दी |
विजय सिंह की बाइक की हेड लाइट का प्रकाश सामने कुछ दुरी पर बैठे प्रेमी जोड़े पर चला गया जिसके बाद बहस हुई, प्रेमी दशरथ देवेंद्र ने अपने ३ मित्रों को बुला लिया , मामला हाथपाही पर आ गया , सामने ही स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी ने मामला बढ़ते देख पुलिस कण्ट्रोल को फ़ोन किया , सामने की सड़क से पेट्रोलिंग की पुलिस वेन ने विजय और उसके दोनों मित्रों को वडाला टी टी पुलिस स्टेशन जो घटना स्थल से महज ३- ४ मिनट पैदल दूरी पर है , ले आई , दशरथ और उसकी प्रेमिका का स्टेटमेंट लेकर उसे छोड़ दिया , विजय की पिटाई बिना उसकी कोई बात सुने शुरू हो गई , विजय पर लड़की ने आरोप लगाया छेड़खानी का , जो निराधार था पर पुलिस ने विजय की कोई बात नहीं सुनी | परिजन भी कॉल करके बुलाये गए पर उन्हें बहार रुकने के लिए कहा गया और विजय से मिलने नहीं दिया गया ऐसा परिजन का आरोप है | परिजन के अनुसार और चश्मदीद मित्र के बयां के अनुसार , विजय ने सीने में दर्द की शिकायत की , पानी पिलाने की गुहार लगाई , यह भी कहा की अपना बच्चा समझकर पानी पिला दो पर पुलिस उसके सच को मजाक समझती रही | २ बजे रात तक बेंच पर बिठाये रही , जब विजय बेसुध होकर गिर पड़ा तब परिजनों को सायन अस्पताल ले जाने के लिए कहा वह भी ओला टैक्सी से | अस्पताल पहुँचने पर ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया |
दूसरे दिन सुबह से ही वडाला टी टी पुलिस के सामने हजारो की जन प्रदर्शन , कई राजनीतिक हस्तियों -स्थानीय विधायक तमिल सेलवन, राज्यमंत्री अमरजीत मिश्रा, सपा विधायक अबू असीम आज़मी , पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम, पूर्व राज्य वस्त्रोद्योग मंत्री व् चांदिवली के विधायक नसीम खान , पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह , वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह आदि का ताँता लग गया | दोपहर में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद , मुंबई आयुक्त संजय बर्वे जी ने मामले में लिप्त पाँच पुलिस अधिकारीयों को ससपेंड का निर्देश दिया जिसमे एक हेड कांस्टेबल , दो कांस्टेबल , एक ए एस आई , एक सब इंस्पेक्टर शामिल हैं | मामले को जाँच के लिए डीसीपी द्वारा क्राइम ब्रांच को दिया गया , जिसमे क्राइम ब्रांच के अधिकारी की रिपोर्ट यह है की पुलिस ने कस्टडी में विजय सिंह के साथ कोई मारपीट नहीं की | सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे तुरंत परिजन अस्पताल ले गए जहाँ उसने दम तोड़ दिया |
पीड़ित परिवार राज्य के मुखिया , स्थानीय संसद सदस्य राहुल शेवाले , सभी से न्यायिक जाँच की गुहार लगा रहा है | हाल ही में पिछले रविवार को पीड़ित परिवार ने अँधेरी में एक प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमे उनके वकील नायर ने कहा की परिजन केस की सीबीआई जाँच की मांग कर रहे हैं | परिजन मुंबई न्यायालय में रिट पेटिशन भी दाखिल करनेवाले हैं |
उधर राकांपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक नवाब मलिक ने भी राज्य मानवाधिकार आयोग में मामले की सुनवाई की पहल कर दी है , जिसमे पहली हियरिंग १४ नवम्बर को है |
मुंबई पुलिस के इस बर्बरता पूर्वक कलकित कृत्य से पुरे समाज में आक्रोश है | सरकार ने निष्पक्ष जाँच का भरोसा भी दिया है |
मंगलवार ५ नवम्बर को अखंड राजपुताना सेवा संघ के अध्यक्ष आर पी सिंह ,उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, महासचिव अशोक सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को २ लाख के धनादेश का आर्थिक सहयोग दिया है |
उधर राकांपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक नवाब मलिक ने भी राज्य मानवाधिकार आयोग में मामले की सुनवाई की पहल कर दी है , जिसमे पहली हियरिंग १४ नवम्बर को है |
मुंबई पुलिस के इस बर्बरता पूर्वक कलकित कृत्य से पुरे समाज में आक्रोश है | सरकार ने निष्पक्ष जाँच का भरोसा भी दिया है |
मंगलवार ५ नवम्बर को अखंड राजपुताना सेवा संघ के अध्यक्ष आर पी सिंह ,उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, महासचिव अशोक सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को २ लाख के धनादेश का आर्थिक सहयोग दिया है |
No comments
Post a Comment