0 महाराष्ट्र में भाजपा ने फिर किया सरकार बनाने का ऐलान, 119 विधायको के साथ सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा। - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र में भाजपा ने फिर किया सरकार बनाने का ऐलान, 119 विधायको के साथ सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा।

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल,भाजपा ने कल प्रेस वार्ता में यह बताया कि 14 निर्दलीय विधायको के समर्थन के साथ अब भाजपा की संख्या 119 है और वह महाराष्ट्र में जनादेश के आधार पर सबसे बड़ी पार्टी है। बिना भाजपा के महाराष्ट्र में सरकार नही बन सकती। हम एक स्थिर सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। हमारे विधायक अपने अपने क्षेत्र में जाकर किसानों की समस्या को समझेंगे, बूथ स्तर पर काम होगा और पार्टी को मजबूती दी जाएगी। 
उधर अहमद पटेल(कांग्रेसी नेता),राकांपा प्रमुख शरद पवार और उद्धव ठाकरे -सेना प्रमुख के मध्य कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत सहमति बन रही है जिसके अंतर्गत शिवसेना को पूरा 5 साल मुख्यमंत्री पद दिया जाएगा, कांग्रेस व राकांपा से एक एक उपमुख्यमंत्री,  राकांपा से 14, शिवसेना से 14,कांग्रेस  से 12 मंत्री राज्य कैबिनेट में होंगे। 
गौरतलब हो कि जनादेश के 19 दिन बीत जाने पर भी सरकार न बन पाने की स्थिति में राज्य में 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शाशन लागू हो चुका है।  इस विधान सभा चुनाव में भाजपा को 105, शिवसेना को 56, राकांपा को 54, कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। 29 निर्दलीय विधायक भी चुने गए हैं। सेना ने मुख्यमंत्री पद ढाई ढाई साल के लिए बांटने की जिद पर भाजपा के साथ असहमति जताई जबकि भाजपा ऐसे किसी फॉर्मूले पर सहमति नही जता पाई। गौरतलब हो कि भाजपा सेना ने मिलकर  चुनाव लड़ा था। पिछली बार की तुलना में सेना का ग्राफ कम हुआ जबकि भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
भाजपा द्वारा सरकार न बनने व पीछे हटने की स्थिति में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को और उसकी असमर्थता के बाद राकांपा को भी सरकार गठन का न्योता दिया था।
काफी जद्दोजहद, होटल मीटिंग, दिल्ली से राजस्थान तक लगातार मीटिंग के बावजूद कांग्रेस ने राकांपा को सेना के लिए समर्थन पत्र नही दिया जिससे सेना सरकार बनाने में असफल हो गई।
फिलहाल ,राष्ट्रपति शाशन में ,राज्य में महत्वपूर्ण फैसले राष्ट्रपति की सहमति से राज्यपाल ले सकेंगे, विधानसभा से जुड़े फैसले, अहम मुद्दों की देखरेख सांसद के पास होगी।
(अहमद पटेल और शरद पवार प्रेस वार्ता के दरम्य्या्न )
(भाजपा राज्य अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 14 नवम्बर को सरकार गठन के लिए विचार विमर्श करते हुए)

No comments