महाराष्ट्र के विधायकों की औसत संपत्ति हुई दुगुनी से ज्यादा, आर्थिक मंदी के माहौल में राजनीति क्षेत्र फायदेमंद।
महाराष्ट्र विधानसभा के 288 में से 285 सदस्यों पर हुए अध्ययन के बाद असोसिएसन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (सरकारी संस्था) के अनुसार 93 प्रतिशत यानी 264 विधायक करोड़पति हैं। 2014 में औसत संपत्ति 10.87करोड़ थी जो अब दुगुने से ज्यादा 22.42 करोड़ हो गई है। पहले 2014 में 253 विधायक तो अब 264 करोड़पति बन गए हैं। इस बार 118 विधायक दोबारा चुने गए जिनकी औसत सम्पत्ति 25 करोड़ से भी ज्यादा है। घाटकोपर से पहली बार विधायक बननेवाले नगरसेवक पराग शाह की संपत्ति सभी से अधिक 500 करोड़ की है।
लोकतन्त्र में एक दुखद यह भी है की वर्तमान 2019 के निर्वाचित 176 विधायक आपराधिक मामले में आरोपी हैं ,मामले लंबित चल रहे हैं। जबकि 40 प्रतिशत ऐसे विधायक है जिन पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं।
एडीआर की रिपोर्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा पर आधारित है।
(साभार:नवभारत टाइम्स में प्रकाशित )
No comments
Post a Comment