0 गोपाल गोयल कांडा का समर्थन भाजपा ने नकारा, दुष्यंत चौटाला का लिया साथ, बन रही भाजपा की हरियाणा सरकार। - Khabre Mumbai

Breaking News

गोपाल गोयल कांडा का समर्थन भाजपा ने नकारा, दुष्यंत चौटाला का लिया साथ, बन रही भाजपा की हरियाणा सरकार।

हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता गोपाल गोयल कांडा के 6 विधायक चुने गए हैं। भाजपा को बहुमत के लिए 6 सीट चाहिए थी। गोपाल से गठबंधन के कयास पर पूर्ण विराम तब लग गया जब पार्टी के अंदर ही दागदार छवि के नेता के सपोर्ट का पुरजोर विरोध होने लगा ।

कौन हैं गोपाल गोयल कांडा?

कांडा 1998 में रेडियो रिपेयर का काम करते थे, बाद में जूते चप्पल का व्यवसाय किया, भवन निर्माण में भी पैसा कमाया। 2005 में अपनी एयरलाइन कंपनी बनाई। 2009 में टिकट न मिलने पर निर्दलीय लड़े और सिरसा से विधायक बने। 
2012 में आरोप लगा कि उनकी एयरलाइन में  बतौर एयर होस्टेस गीतिका शर्मा ने कांडा से शोषित और परेशान होकर अपने अशोक विहार, नई दिल्ली के निवास पर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। गीतिका के आत्महत्या के 6 महीने बाद उनकी मां अनुराधा ने भी उसी पंखे से उसी घर मे फांसी लगा ली थी।
गीतिका ने सुसाइड नोट में लिखा था कि कांडा और उनके करीबी अरुण से प्रताड़ित होकर उन्होंने यह आखिरी कदम उठाया है।
हालांकि गिरफ्तारी जरूर हुई, बलात्कार का केस बीजो चला  पर गोपाल कांडा को 2014 में दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। 
कांग्रेस की भूपिंदर सिंह हुड्डा सरकार में गृह मंत्री रहे गोपाल कांडा वाणिज्य मंत्रालय भी संभाल चुके हैं।उनकी एमडीएलआर एविएशन कंपनी में एयरहोस्टेस रही गीतिका को गोपाल ने अपनी कॉर्पोरेट आफिस में कुछ समय बाद डायरेक्टर बना दिया था।
गीतिका ने अपने 2 पेज के सुसाइड नोट में गोपाल और अरुण चड्ढा को अपनी आत्महत्या का कारण बताया था।
(बाएं- गीतिका की मां अनुराधा शर्मा, दाएँ-गीतिका शर्मा )

चुनाव आयोग को दी गई जानकारी में गोपाल कांडा पर 9 केस चल रहे हैं।
भारी हंगामे के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने निर्देश दिया कि किसी भी हालत में गोपाल का समर्थन स्वीकार नही है। शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी जेपीपी से समर्थन लेकर सरकार बनना तय हो गया। मनोहरलाल मुख्यमंत्री होंगे।



No comments