0 टाईगर अटैक मामला/ पिस्तौल पहुंचाने का नेटवर्क , चार आरोपी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस के हवाले किया। तीनों शूटर ३१ अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में रहेंगे। - Khabre Mumbai

Breaking News

टाईगर अटैक मामला/ पिस्तौल पहुंचाने का नेटवर्क , चार आरोपी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस के हवाले किया। तीनों शूटर ३१ अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में रहेंगे।

टाइगर श्रॉफ के घर गोलीबारी करने वाले शूटरों तक यूपी की दो महिलाओं ने कैसे पहुंचाए हथियार? मुंबई पुलिस की जांच में खुलासे

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े गोलीबारी मामले में उत्तर प्रदेश की दो महिलाओं की भूमिका सामने आने के बाद जांच एजेंसियों की नजर हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क पर टिक गई है। मामले में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों महिलाएं उत्तर प्रदेश से मुंबई तक हथियार कैसे लेकर पहुंचीं और इन हथियारों को शूटरों तक पहुंचाने में उनकी क्या भूमिका थी।

मामले का सबसे अहम पहलू यह है कि हथियारों की आपूर्ति के लिए किन लोगों ने संपर्क स्थापित किया, यात्रा के दौरान हथियारों को कैसे ले जाया गया और इस पूरी गतिविधि के पीछे किसका हाथ था। जांच में इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं, ताकि गोलीबारी की घटना से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

हथियारों की सप्लाई की कड़ी खंगाल रही पुलिस

पुलिस की जांच का केंद्र अब केवल गोलीबारी करने वाले आरोपियों तक सीमित नहीं है, बल्कि हथियार उपलब्ध कराने वाले संभावित सहयोगियों और उनके संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है। उत्तर प्रदेश से मुंबई तक हथियार पहुंचाने की कथित प्रक्रिया ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी और आपराधिक नेटवर्क की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

शूटरों और हथियार पहुंचाने वालों के बीच क्या था संबंध?

जांच में यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण होगा कि दोनों महिलाओं को हथियारों की जानकारी थी या नहीं, उन्हें किसने यह जिम्मेदारी सौंपी और क्या वे किसी संगठित आपराधिक गिरोह के संपर्क में थीं। पुलिस की जांच से इन संभावित संबंधों की वास्तविकता सामने आने की उम्मीद है।


राधा बबिता कुणाल सुमित इन चारों को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।

 राधा और बबिता को कुणाल ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से दादर मुंबई के लिए ट्रेन से रवाना किया। पिस्तौल राधा के बैग में छुपाई गई थी। दादर उतरकर दोनोंने एक होटल में चेक इन किया । अगले दिन तीन शूटर अभियुक्त में से एक नाबालिग १७ वर्षीय होटल के बाहर आकर वह बैग लेता है और उसी दिन रविवार शाम ७बजे टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलाई जाती हैं।

इसके बाद कथित तौर पर बिश्नोई गणग का संचालन अमेरिका से कर रहा अनिल पंडित कुणाल को संदेश देता है कि तीनों शूटर मुंबई में हैं, उनके बाहर निकलने का प्रबंध करो। तीनों आरोपी सूरत आते हैं वहां से जयपुर की ट्रेन लेते हैं और कोटा पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस , क्राइम ब्रांच संयुक्त कार्रवाई में कोटा स्टेशन से पकड़ लेते हैं। कोटा की अदालत से पुलिस रिमांड मिलती है और मुंबई पुलिस तीनों को लेकर मुंबई आ जाती है।

कुणाल और सुमित सोनीपत हरियाणा से हैं जबकि राधा और बबिता उत्तर प्रदेश से हैं। कुणाल किसी दूसरे मामले में हाल ही में जमानत पर बाहर है और अनिल पंडित के संपर्क में लगातार रहा है। अनिल पंडित ने लारेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से अभिनेता पर गोली चलाने की जिम्मेदारी ऑडियो मैसेज के जरिए ली है। कुणाल ने पंडित के कहने पर अमृतसर से पिस्तौल और २० कार्ट्रेज मंगवाये। कुणाल ,राधा से २ महीने पहले मिला उर उसे अपने गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी दी और पिस्तौल सप्लाई के लिए राधा और बबिता को तैयार कर लिया।

राधा और बबिता ने तीनों शूटरों को पिस्तौल सप्लाई करवाई। चारों आरोपी राधा बबिता कुणाल और सुमित को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इन चारों की उम्र १९ से २३ वर्ष के बीच है। राधा और बबिता दादर से दिल्ली आने के लिए हरिद्वार एक्सप्रेस पकड़ी और दिल्ली में पकड़े गए। कुणाल और सुमित को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

आज तीनो  शूटर आरोपियों हृतिक, रेहान और फूल सिंह को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया जहां से ३१ अक्टूबर तक उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।




No comments