अहमदाबाद के पटाखो की फैक्ट्री में भीषण आग/ अब तक ८ की मौत, ५ घायल/ पीएम, सीएम ने जताया दुख/ आर्थिक मदद की घोषणा/ राहत बचाव कार्य जारी
अहमदाबाद के महमूदपुरा के मारोल गट्टाराड परिसर से बुरी खबर आई है।
आज दोपहर ३.३० के लगभग पटाखे की फैक्ट्री में आग लगी जिसके चलते ८ लोगों की मौत की खबर है, बुरी तरह ५ घायल हैं जिनका इलाज LG अस्पताल में जारी है।
मौके पर कई फायर टेंडर कार्यरत हैं, पुलिस बल भी तैनात है। अब भी बचाव कार्य जारी है ताकि यह सुनिश्चित हो कि और कोई न फंसा हो।
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सहायता कोष से मृतक के परिवारों के लिए २ लाख और घायलों के लिए ५० हजार के आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
सीएम भूपेंद्र पटेल ने मृतक पीड़ितों के लिए चार लाख और घायलों के लिए ५० हजार के मदद की घोषणा की है।
No comments
Post a Comment