जस्टिस फॉर केतन; पुणे में हज़ारों ने निकाला कैंडल मार्च/ १८ जून को भावी पत्नी ने किया था मर्डर
२६ वर्षीय रियल एस्टेट डेवलपर के बेटे केतन अग्रवाल की सगाई ४ महीने पहले २३ वर्षीय सिया गोयल से हुई थी।
१८ जून को यह लोग लोहागढ़ फोर्ट गए थे। वहां ३५० फिट की ऊंचाई से केतन गिर गया और उसकी जीवनलीला समाप्त हो गई। शुरू में सब कुछ ऐसे लगा जैसे यह संयोगवश हादसा है।
बाद में पुलिस की छानबीन एवं पूछताछ के बाद सच सामने आया कि सगाई कर चुकी सिया गोयल ने ही पूरा प्लान किया था और केतन की जान ले ली।
कारण:
सिया का प्रेम प्रसंग चेतन चौधरी के साथ चल रहा था। मोबाइल से २००४ कॉल्स, सीसीटीवी फुटेज, ऑनलाइन किसी को जान से मारने के अनगिनत तरीकों की सर्च और ऐसे कई तथ्य सामान आए हैं।
सिया ने भी पूछताछ में कहा कि परिवार को शादी के लिए मना करना मुश्किल था , लेकिन केतन को मारना आसान था।
शादी के लिए मां बाप को मना करती तो उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होती।
कल कैंडल मार्च में केतन के पिता तो रो पड़े।
No comments
Post a Comment