0 मुंबई में बेस्ट की बस हड़ताल/ २८ लाख यात्री प्रभावित/ सिर्फ ३२ बसे ऑन रोड/ बेस्ट यूनियन मांग पर अडिग - Khabre Mumbai

Breaking News

मुंबई में बेस्ट की बस हड़ताल/ २८ लाख यात्री प्रभावित/ सिर्फ ३२ बसे ऑन रोड/ बेस्ट यूनियन मांग पर अडिग

इंडस्ट्रियल कोर्ट द्वारा निर्देश के बावजूद बेस्ट की १२ यूनियनों की अध्यक्षता वाली बेस्ट कामगार संयुक्त कृति द्वारा कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दिया है।
मध्य रात्री से हड़ताल जारी है।
३८ बसे रोड पर निकली लेकिन ६ पर पथराव हुआ और वह वापस डिपो लौट आई हैं।
लगभग २८ लाख यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वेट लीज पर चलनेवाले इलेक्ट्रिक बसों की भी रफ्तार रुक गई है।

कौन से मार्ग हैं प्रभावित?
बीकेसी 
कुर्ला 
साउथ मुंबई 
सेंट्रल और पूर्वी उपनगर

कुर्ला से बांद्रा के लिए ३१० नंबर बस चलाई गई है।
चलो अप के जरिए १०४ बसे चलाई जा रही हैं।

बीकेसी -३ CA institute से बांद्रा स्टेशन मार्ग ३ पर बस चलाई जा रही है।
कुर्ला से स्वावलम्बन भवन बीकेसी के लिए मार्ग २ पर ४ बसें चलाई जा रही हैं।



क्यों किया गया है हड़ताल?

बस कर्मचारियों के यूनियंस की मांग है..
कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कर्मचारियों को परमानेंट किया जाए।
बेस्ट का बजट महानगर पालिका के बजट के साथ कर दिया जाए।
सेवानिवृत कर्मचारियों को उनकी रुकी हुई पेमेंट दे दी जाए।
बेस्ट अपने बैलेंस शीट में ५००० बसे लाए।
कर्मचारियों को बेहतर भत्ता, वेतन, सुविधाएं दी जाएं।
यूनियंस की यह भी मांग है कि पहले के एरियर्स बाकी हैं, सैलरी बहुत देरी से मिलती है, इसे रोका जाए और सुविधाएं बेहतर की जाएं।
बेस्ट का निजीकरण रोका जाए।

बेस्ट कर्मचारि सेना के सचिव उदय अम्बोंकर के अनुसार मनपा द्वारा जारी ५०० करोड़ की सहायता स्वागत योग्य कदम है लेकिन पर्याप्त नहीं है।




No comments