0 मुंबई एवं MMR क्षेत्र में मनपा चुनावों के आधे से ज्यादा उम्मीदवार कई करोड़ो के मालिक, बहुत ही कम लोग 1करोड़ से नीचे। - Khabre Mumbai

Breaking News

मुंबई एवं MMR क्षेत्र में मनपा चुनावों के आधे से ज्यादा उम्मीदवार कई करोड़ो के मालिक, बहुत ही कम लोग 1करोड़ से नीचे।

आप सोच रहे होंगे कि मुंबई के सबसे पोश इलाके का नगरसेवक सबसे ज्यादा करोड़ पति होगा। ऐसा नहीं है।

मुंबई के सबसे पोश इलाके कोलाबा से विधानसभा अध्यक्ष मिलिंद नार्वेकर के भाई मकरंद का नव लड़ रहे है , इनकी संपत्ति एफिडेविट के अनुसार 126 करोड़ बताई गई है।
डोंबिवली के वार्ड 29 से शिवसेना से उम्मीदवार रवींद्र पाटिल की संपत्ति 182.56 करोड़ है। वह केडीएमसी में सबसे धनी उम्मीदवार हैं। 2015 के चुनाव में उन्होंने 95 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी जो 10 सालों में बढ़कर दुगुनी हो गई है।

कल्याण के शिवसेना पक्ष से शालिनी सुनील वेले वार्ड 2 से चुनाव लड़ रही हैं, उनकी संपत्ति 140 करोड़ बताई गई है। पिछले चुनाव में यह संपत्ति 105 करोड़ थी।

व्यवसाई और बिल्डर, पूर्व भाजपा नगरसेवक मनोज राय की पत्नी सरोज राय मैदान में हैं, कुल संपत्ति 122 करोड़ बताई गई है।

नवी मुंबई मनपा के उम्मीदवार भी रेस में पीछे नहीं हैं।

यहां से कुल 499 उम्मीदवार हैं जिनमें 226 करोड़ पति हैं। कांग्रेस के संतोष शेट्टी जो नेरुल से लड़ रहे हैं, वह 100 करोड़ की संपति के मालिक हैं।
शिवसेना नवी मुंबई प्रमुख किशोर पाटकर की संपत्ति 93 करोड़ है।

दीघा गांव से गांवटे परिवार जिनके तीन लोग चुनावी मैदान में हैं कि कुल संपत्ति 306 करोड़ है।इस परिवार से नवीन, अपर्णा और दीपा उम्मीदवार हैं।

भाजपा के रवींद्र इथापे नेरुल से खड़े हैं, की संपत्ति 75 करोड़ है।

नामदेव भगत: ५६ करोड़, मंदाकिनी म्हात्रे की ४४ करोड़ की संपत्ति घोषित की गई है।दोनों शिवसेना से हैं। भाजपा की नेत्रा शिर्के की ३७ करोड़ है।

पनवेल मनपा से इकबाल काजी के पास १७१ करोड़  तो वहीं मधु पाटिल के पास १४० करोड़ की संपत्ति है, दोनों भाजपा से हैं।

संतोष शेट्टी, दशरथ म्हात्रे, चंद्रकांत सोनी, ममता म्हात्रे की संपत्ति १८ से ४४ करोड़ के लगभग है। सभी भाजपा से हैं।
अधिकांश लोगों का रियल एस्टेट में दबदबा है, कुछ एक  ही ट्रांसपोर्ट व्यापार में हैं।














No comments