0 भीमा एकादशी आज - Khabre Mumbai

Breaking News

भीमा एकादशी आज

एकादशी का व्रत 29 जनवरी 2026, गुरुवार को रखा जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है।

पाप विनाशिनी एकादशी, भौमी एकादशी और भीष्म एकादशी भी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है. ज्योतिषियों की मानें तो, इस बार एकादशी का व्रत बहुत ही शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस दिन एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है.।
 दरअसल, जया एकादशी का व्रत गुरुवार के दिन पड़ रहा है, जिसको धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसका कारण यह है कि गुरुवार और एकादशी दोनों ही दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है ।

पंचांग के अनुसार, जया एकादशी के व्रत की एकादशी तिथि की शुरुआत 28 जनवरी यानी आज शाम 4 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी और तिथि का समापन 29 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर होगा, इसलिए उदयातिथि के अनुसार एकादशी का व्रत 29 जनवरी गुरुवार को रखा जाएगा ।

व्रत का पारण 30 जनवरी को सूर्योदय के पश्चात सुबह 11:00 से पहले किया जाएगा।
(संकलन: आचार्य अजय मिश्र जी , विहिप संचालित समर्थ हनुमान टेकडी सिद्धपीठ, सायन, मुंबई )

No comments