0 गीता जयंती आज - Khabre Mumbai

Breaking News

गीता जयंती आज

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंति भी मनाई जाती है। इसी दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत भी किया जाता है। इस दिन बहुत से भक्त व्रत करते हैं और श्रीमद् भागवत गीता पाठ भी करते हैं।
पचांग के अनुसार, गीता जयंती के लिए आवश्यक मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी तिथि 30 नवंबर रविवार को रात 9:29 बजे शुरू होगी। इस तिथि का समापन 1 दिसंबर सोमवार को शाम 7:01 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार, गीता जयंती 1 दिसंबर दिन सोमवार को मनाई जाएगी।
(आचार्य अजय मिश्र जी, मुख्य पुजारी विहिप संचालित समर्थ हनुमान टेकडी सिद्धपीठ, सायन, मुंबई )
भगवद्गीता वह अदभुत ग्रन्थ है जिसमें भगवान कृष्ण ने स्वयं ,अपने भक्त अर्जुन को कुरुक्षेत्र के युद्ध मैदान में जीवन, कर्म, जीने सही तरीका , सांख्य योग, भक्ति योग, कर्म योग, संन्यास योग आदि के बारे में बताया है। सम्पूर्ण मानव जाति के लिए गीता संजीवनी समान है।


No comments