0 पी एम मोदी ८/९ अक्टूबर को मुंबई महाराष्ट्र में / नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रथम चरण का उद्घाटन/ एक्वा लाइन कोलाबा तक को मिलेगी हरी झंडी/ जियो वर्ल्ड सेंटर में यू के प्रधानमंत्री की करेंगे मेजबानी - Khabre Mumbai

Breaking News

पी एम मोदी ८/९ अक्टूबर को मुंबई महाराष्ट्र में / नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रथम चरण का उद्घाटन/ एक्वा लाइन कोलाबा तक को मिलेगी हरी झंडी/ जियो वर्ल्ड सेंटर में यू के प्रधानमंत्री की करेंगे मेजबानी

कल और परसों यानि 8 और 9 अक्टूबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी मुंबई महाराष्ट्र में हैं।

कल दोपहर में 3:00 बजे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मौजूद रहेंगे। ३ से ३.३० तक वह विकास कार्य का जायजा लेंगे।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल पनवेल को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत डेवलप किया जा रहा है।
इस एयरपोर्ट की लागत 19650 करोड़ है, देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड परियोजना में से है। मुंबई उपनगर क्षेत्र में यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय विमानतल है। लगभग ११६० हैक्टेयर में फैला है।प्रतिवर्ष लगभग ९ करोड़ यात्री यहां से यात्रा करेंगे और ३.२५ मिलियन मैट्रिक टन कार्गो भी हैंडल किए जाएंगे, ऐसी संभावना है।
ऑटोमेटेड पीपल मूवर टेक्निलॉजी से सुसज्जित यह एयरपोर्ट सभी पैसेंजर टर्मिनल और शहर की इंफ्रा से जोड़ता है।सोलर ऊर्जा निर्माण क्षमता ४७ मेगावाट, इलेक्ट्रिक व्हीकल बस सेवा, वाटर टैक्सी सुविधा भी उपलब्ध होगी।
इतनी सुविधाओं वाला यह पहला एयरपोर्ट भारत में होने जा रहा है।

मुंबई मेट्रो लाइन ३ का उद्घाटन 
चरण २B के तहत आचार्य अत्रे चौक से कोलाबा तक भूमिगत मेट्रो का उद्घाटन भी कल ही संपन्न होगा। इसे 12200  करोड़ की लागत से निर्मित किया गया है। पूरी एक्वा मार्ग ३३.५ किमी लंबा है जिसके अंतर्गत २७ स्टेशन आते हैं और प्रतिदिन १३ लाख यात्रियों के सफर का अनुमान है। विभिन्न प्रशासनिक कार्यालय, कॉरपोरेट ऑफिसेस, रिजर्व बैंक, मंत्रालय ,बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सभी इस मार्ग पर मौजूद हैं। 

कौशल विकास में अहम भाग
शॉर्ट टर्म इंप्लॉयमेंट प्रोग्राम यानी स्टेप का उद्घाटन कल मोदी जी द्वारा किया जाएगा। ४०० सरकारी ITI, १५० तकनीकी हाई स्कूल, २५०० ट्रेनिंग बैच, उभरती हुई तकनीकी शिक्षण में जैसे AI, IoT, EV, Solar , Additive manufacturing में यह STEP ऐप हैंडल करेगा।

ग्लोबल Fintech fest , Jio BKC में करेंगे यूके देश के पीएम की मेजबानी।

७ अक्टूबर से ९ अक्टूबर तक ग्लोबल फाइंटेक फेस्ट ,बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में चल रहा है। ९ को यूके के प्रधानमंत्री सर कैर स्टारमर होंगे और भारत यूके कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का भी जायजा लेंगे। पीएम मोदी उनके साथ सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे। 
इस बार यह  छठा Fintech Fest आयोजन है जिसकी थीम है Empowering finance for a better World ।
७५ देश, ७५०० कंपनियां, ८०० स्पीकर्स, ४०० प्रदर्शनी, ७० रेगुलेटर , स्कॉलर्स  इस कार्यक्रम में मौजूद हैं।

No comments