0 बाप्पा की विदाई आज/ मुंबई से १.८० लाख गणपति मूर्तियों का होगा विसर्जन/पहली बार AI तकनीक का सुरक्षा में समावेश/ २०५ कृत्रिम झीलें विसर्जन के लिए तैयार - Khabre Mumbai

Breaking News

बाप्पा की विदाई आज/ मुंबई से १.८० लाख गणपति मूर्तियों का होगा विसर्जन/पहली बार AI तकनीक का सुरक्षा में समावेश/ २०५ कृत्रिम झीलें विसर्जन के लिए तैयार

अनंत चतुर्दशी के आज के दिन ही दस दिनों से चल रहा गणेशोत्सव पर्व अपने अंतिम चरण में हैं।हजारों लाखों श्रद्धालु आज बप्पा को विदाई देने जा रहे हैं।
मुंबई प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
२१००० सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं।
शिवाजी पार्क, गिरगांव चौपाटी, जुहू चौपाटी जैसे बड़े विसर्जन स्थलों के अलावा २०५ कृत्रिम तालाब भी बनाए गए हैं।


१.८० लाख गणेश मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा।
प्रमुख पंडालों को QR कोड जारी किया गया है, उनके वाहनों को भी स्टिकर लगाया गया है ताकि ट्रेकिंग आसानी से हो सके और यातायात संबंधी ट्रैफिक डाइवर्जन के निर्णय रियल टाइम में लिए जा सकें। गिरगांव चौपाटी में AI बेस्ड कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी की गई है।
६५०० गणपति पंडाल एवं १.७५ लाख घरेलू मूर्तियों का समावेश है।
११७५ स्टील प्लेटें विसर्जन स्थलों पर विसर्जन स्पॉट के पास लगाई गईं है ताकि जो टेम्पो, वाहन बप्पा के विसर्जन के लिए पानी की ओर जाएं, उनके पहिए रेत ,बालू में न फंसे।
कृत्रिम तालाब के पास लगभग पूरे शहर में २१७८ लाइफ गार्ड्स तैनात किए जा रहे हैं। 
बड़ी गणपति मूर्तियों के लिए ( लाल बाग, गणेश गल्ली, परेल, फोर्ट, चेंबूर ,इत्यादि) ५० जर्मन राफ्ट की व्यवस्था की गई है।

पानी में लोगों के डूबने आदि से निपटने के लिए ५६ मोटरबोट की व्यवस्था भी की गई है।
सभी विसर्जन स्थलों , तालाबों, जलाशयों पर लगभग २४५ कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। लगभग ४२ क्रेन्स की भी तैयारी रखी गई है।

बम से मुंबई को उड़ाने की धमकी के बीच पुलिस सुरक्षा मजबूत।
गुरुवार रात मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप संदेश दिया गया कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए जिहादी के १४ आतंकी शहर में आ गए हैं , लगभग ४०० किलो RDX को ३४ गाड़ियों में लगाकर शहर को बम से उड़ाया जाएगा जिसमें लगभग १ करोड़ लोग मारे जाएंगे। इसके बाद मुंबई पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित किया है, एंटी टेररिज्म स्क्वायड भी पूरी तरह अलर्ट है और शहर में हर तरफ निगरानी रखी जा रही है।२१ हजार पोलिस कर्मी आज गणपति विसर्जन में अपनी अहम सुरक्षा भूमिका निभाएंगे। मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी अफवाह पर ध्यान न दें। पहले भी कई बार फेक कॉल, मैसेज मुंबई पुलिस को भेजे गए हैं।

आज शनिवार के दिन गणपति विसर्जन में हजारों लाखों श्रद्धालु बाप्पा की विदाई में शामिल होते हैं और यह मुंबई के सबसे खास उत्सवों में से एक है। पुलिस प्रशाशन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे हैं और AI के जरिए सब जगह निगरानी रहेगी।






No comments