मेट्रो 3 चरण 2A मुंबई करो के लिए खुला/ आरे से वर्ली तक करें सफर 36 मिनिट में , किराया 60 रुपए
शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा मेट्रो लाइन 3 के चरण द्वितीय का उद्घाटन कर दिया है।
अब तक आरे कॉलोनी से बीकेसी तक चालू थी अब इसका दूसरा चरण बीकेसी से आचार्य अत्रे चौक , वर्ली तक शुरू हो चुका है और शनिवार से जनता के लिए ऑपरेशनल हो गया है।
मात्र 60 रुपए में आरे से लेकर वर्ली तक मात्र 36 मिनिट में पहुंचा जा सकता है।
यह पूरी दूरी 22किमी की है।
बीकेसी से आचार्य अत्रे चौक के बीच आने वाले मेट्रो स्टेशन इस प्रकार हैं.
बीकेसी
धारावी
शीतलादेवी
दादर पश्चिम
सिद्धिविनायक
वर्ली
आचार्य अत्रे चौक
मीठी नदी से एक सुरंग बनाई गई है और भीड़ भाड़ वाले परिसर गिरगांव से गुजरी है।सरकार इस वर्ष तक मेट्रो लाइन 50 किमी तक ले जाना चाहती है और अगले वर्ष तक अगले 50 किमी तक ले जाएगी।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बीकेसी से लेकर सिद्धिविनायक तक मेट्रो सफर भी किया।
सुबह 6.30 से लेकर रात्रि 10.30 तक मेट्रो सेवा दी जा रही है और 8 मेट्रो ट्रेन के माध्यम से 244 फेरी की सेवा दी जा रही है।लगभग 6 मिनिट के अंतराल पर मेट्रो सर्विस जारी है।
इस सर्विस के चलते नागरिकों को प्रमुख स्थलों जैसे शीतलादेवी मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर, माहिम दरगाह, शिवाजी पार्क, रविन्द्र नाट्य मंदिर आदि तक पहुंचने में बहुत सहायता मिलेगी।
डेप्युटी सीएम शिंदे ने कहा इससे लगभग 5 लाख गाड़ियां रोड से कम होंगी , जीवन गुणवत्ता बढ़ेगी, सड़क भीड़भाड़ कम होगी, यात्रा कम समय में होंगी और ईंधन की भी बचत होगी।
आचार्य अत्रे चौक से कफ परेड की मेट्रो लाइन अगस्त तक शुभारंभ हो सकेगी।
No comments
Post a Comment