आमलकी एकादशी व्रत कल / जानिए विशेष
आमलकी एकादशी का व्रत 10 मार्च सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग में व्रत और भगवान विष्णु की पूजा होगी।
पूजा के समय आपको भगवान विष्णु को पंचामृत, तुलसी के पत्ते, पीले फूल, फल, हल्दी, चंदन, माला, धूप, दीप आदि अर्पित करते हुए पूजन करना चाहिए. फिर आपको आमलकी एकादशी की व्रत कथा पढ़नी या सुननी चाहिए।
इससे व्यक्ति को 1000 गायों को दान करने के बराबर पुण्य मिलता है. इस व्रत में भगवान विष्णु को आंवले का फल अर्पित करते हैं, आंवले के पेड़ की पूजा करते हैं. आमलकी एकादशी का व्रत फाल्गुन शुक्ल एकादशी तिथि को होता है।
आमलकी एकादशी 2025 मुहूर्त और पारण समय
फाल्गुन शुक्ल एकादशी तिथि की शुरूआत: 9 मार्च, सुबह 7:45 बजे से
फाल्गुन शुक्ल एकादशी तिथि की समाप्ति: 10 मार्च, सुबह 7:44 बजे पर सर्वार्थ सिद्धि योग: 10 मार्च, सुबह 06:36 बजे से देर रात 12:51 बजे तक
आमलकी एकादशी पूजा मुहूर्त: 10 मार्च, सुबह 06:36 बजे से प्रारंभ
आमलकी एकादशी व्रत पारण समय: 11 मार्च, सुबह 06:35 बजे से 08:13 बजे के बीच द्वादशी तिथि की समाप्ति: 11 मार्च, सुबह 08:13 बजे
( संकलन: आचार्य अजय मिश्र जी, मुख्य पुजारी विहिप संचालित समर्थ हनुमान टेकडी सिद्ध पीठ, सायन, मुंबई)
No comments
Post a Comment