कुर्ला के रंगून जायका होटल में लगी भीषण आग/ पांच दमकल गाड़ियों द्वारा आग पर मिला नियंत्रण
रात नौ बज एके लगभग कुर्ला पश्चिम के एलबीएस मार्ग पर स्थित रंगून जायका होटल जो रंगून ढाबा के नाम से मशहूर है, यहां आग लग गई।
आग की लपटें इतनी ऊंची उठने लगी कि आसपास के रिहायशी ईमारतों के लोग भी डर गए और बिल्डिंग छोड़कर बाहर निकल आए थे। पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलते ही पांच गाड़ियों रवाना हुई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस पूरी घटना में किसी के मौत की खबर हालांकि नहीं है लेकिन ढाबा का एक हिस्सा पूरी तरह खाक हो गया है। लगभग तीन गाले इस आग में स्वाहा हुए हैं। लेवल १ की आग इसे मनपा ने बताया है।
आपको बता दें कि मुंबई में बीते कुछ महीनों में आग की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें होटल, रिहायशी इमारतें, व्यावसायिक गाले सभी शिकार हो चुके हैं।एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई उच्च न्यायालय ने भी मुंबई मनपा को फटकार लगाई थी कि वह फायर से जुड़े नियमों को सख्ती से पालन क्यों नहीं करवाती? आखिर कब तक मुंबई इसी तरह जलती रहेगी?
रंगून जायका होटल में लगी आग के कारणों की जानकारी जुटाने में पुलिस, मनपा जुट गए हैं।
मुंबई का यह इलाका भी काफी भीड़भाड़ वाला है। सुबह और शाम में तो चलने की भी जगह नहीं होती। फुटपाथ इंक्रोचमेंट एक अलग ही समस्या है।
मनपा को कुर्ला जैसे परिसर में विशेष ध्यान देने की तुरंत आवश्यकता है।
No comments
Post a Comment