कल से मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन ३ मुंबई करो के लिए शुरू
मेट्रो 3 कल से मुंबई करो के लिए शुरू
बीकेसी से आरे कॉलोनी JVLR तक कर सकेंगे सफर
कोलाबा से बीकेसी से आरे JVLR तक की मेट्रो लाइन ३ कल से कार्यान्वित हो जाएगी।
कल प्रधानमंत्री मोदी जी ने बीकेसी से आरे तक के लिए मेट्रो ३ लाइन का उद्घाटन कर दिया है।यह १२.६९ किमी की दूरी तय करेगी जिसमें १० स्टेशन होंगे। किराया १० रुपए से लेकर ५० रुपए तक होगा।
इस पार्शियल काम को पूरा करने में कुल लगभग १४,१२० करोड़ तक का खर्च आया है।
इसके साथ ही मोदी जी ने ऑनलाइन ऐप मेट्रोकनेक्ट ३ भी लॉन्च किया है।
एक काफी टेबल बुक का अनावरण भी किया गया जिसमें भूमिगत मेट्रो रेल से संबंधित कई फोटो का संग्रहण है।
कल सोमवार को सुबह ११ बजे मेट्रो ३ शुरू हो जाएगी जो रात १०.३० बजे तक चलेगी।
परसो मंगलवार से सुनिश्चित समय सारिणी ६.३० बजे सुबह से लेकर १०.३० तक ( सोमवार से शनिवार) चलेगी।
मेट्रो ३ में बैठकर पीएम ने लाडली बहिन योजना के लाभार्थियों, विद्यार्थियों, श्रम सेवी लोगों से भी बातचीत की। पीएम ने बीकेसी से शांतवृज तक सफर तय किया।
यह मुंबई की पहली भूमिगत रेलवे मेट्रो लाइन है।
No comments
Post a Comment