बीकेसी में ग्लोबल फिनटेक सम्मेलन में आज मोदी जी ने लगाई हाजिरी/वैश्विक स्तर के निवेशक, वित्तीय दिग्गजों को किया संबोधित/ पालघर में 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स को दी हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकेसी के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल फिंटेक कार्यक्रम के आखिरी दिन आज उपस्थिति दी और वैश्विक वित्तीय एवम कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों को संबोधित किया।
उन्होंने पालघर के सिडको ग्राउंड से 76 हजार करोड़ के वधावन पोर्ट के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के शुभारंभ की आधारशिला रखी।
मोदी ने ग्लोबल फिंटेक फेस्ट में कहा कि सरकार ने ५३ करोड़ जन धन खाते खोले हैं।मुद्रा योजना के तहत २७ ट्रिलियन रुपए दिए गए जिसमे ७० प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की रही है। ५३ करोड़ जनधन खाते में २९ करोड़ खाते महिलाओं के नाम हैं।देश के कोने कोने से नागरिकों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने का काम सरकार पिछले दस सालो में किया है। मोदी सुबह ११ बजे बीकेसी स्थित इस इवेंट में पहुंचे थे।
विशेषकर वाधवान पोर्ट शुरुआत होने की सौगात महाराष्ट्र को दी।मोदी ने कहा कि वाधवन पोर्ट वैश्विक दृष्टि से व्यापार के लिए एकमात्र पालघर में मौजूद ऐसा पोर्ट बनने जा रहा है जो हर देश के लिए व्यापार के लिए लाभदाई होगा।समय और पैसे दोनो की बचत इस पोर्ट द्वारा शिपिंग में होगी। अत्याधुनिक सुविधाओं, स्टेट ऑफ आर्ट सुविधाओं से लैस यह गहरे पानी में बनने जा रहे पोर्ट से महाराष्ट्र के आर्थिक विकास में बड़ा बदलाव आएगा।आंकड़ों के अनुमान के अनुसार महाराष्ट्र की जीडीपी का 1% इस पोर्ट से मिलने की संभावना है।
पहला चरण 2029 और दूसरा चरण 2039 में पूरे होने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा १५६० करोड़ में 200 से अधिक फिशिंग परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जिससे पांच लाख रोजगार भी निर्मित होंगे।
4 दिसंबर 2023 को पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की ३५ फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया था जो आठ महीने में ही 26 अगस्त के दिन टूट गया। इस पर महाराष्ट्र में जानकर राजनीति हुई, आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार इस विषय पर माफी मांग चुके हैं। आज पीएम ने कहा कि शिवाजी महाराज सिर्फ में या मेरे दोस्तो के लिए महाराज नही हैं, वह पूजनीय हैं। मैं उनके सामने नतमस्तक हूं और क्षमा मांगता हूं।
उल्लेख कर दें कि नेवी ने महाराष्ट्र के जिस ठेकेदार कंपनी को मूर्ति बनाने का ठेका दिया उस पर भी कार्रवाई की जा रही है। यह मूर्ति सिंधुदुर्ग , मालवण में स्थापित की गई थी।
इस मामले में कोल्हापुर पोलिस क्राइम ब्रांच ने स्फ्रक्चरल कंसलटेंट चेतन पाटिल को बीती रात 12.30 बजे गिरफ्तार किया और आज कोल्हापुर पोलिस को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में ठेकेदार को भी गिरफ्तार किया गया और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 109,110, 125,318, 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पी एम मोदी ने कहा कि हमारे देश को आधुनिक विश्वस्तरीय पोर्ट की जरूरत है ।महाराष्ट्र का विकास मेरे लिए बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इस राज्य का योगदान पूरे देश के विकास में सबसे अहम है। दुर्भाग्य है कि 60 साल से इस प्रोजेक्ट को विरोधी पार्टियों ने लटकाकर रखा और विकास नहीं होने दिया गया।
No comments
Post a Comment