0 जेल जाने से बचने के लिए शिंदे पक्ष में शामिल हुआ: रविन्द्र वायकर - Khabre Mumbai

Breaking News

जेल जाने से बचने के लिए शिंदे पक्ष में शामिल हुआ: रविन्द्र वायकर

मुंबई के उत्तर पश्चिम सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाए गए रविंद्र वायकर ने एक मराठी दैनिक को साक्षात्कार देते हुए कहा कि जेल जाने से बचने के लिए उन्होंने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को ज्वाइन किया है।

रविंद्र वायकर में जोगेश्वरी में एक पांच सितारा होटल का निर्माण अवैध रूप से किया है जिसकी जगह स्थानीय रहीवासियों के लिए आबंटित है।

इस मामले में उन पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी द्वारा कार्रवाई होने और जेल जाने से बचने के लिए रविंद्र वायकर ने एकनाथ शिंदे समर्थित शिवसेना को ज्वाइन किया , ऐसा एक मराठी दैनिक को दिए मीडिया बाइट में कहा गया है।


रविंद्र वायकर ने खुद को इन आरोपों से बचाते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाया जा रहा है। एकनाथ शिंदे का दामन थामने से पहले उन्होंने उद्धव ठाकरे से तीन बार मुलाकात की और मदद मांगी ताकि जेल न जाना पड़े लेकिन उद्धव ठाकरे ने खुद को असहाय बताया था, तब जाकर उन्होंने एकनाथ शिंदे से सहायता मांगी थी जिस पर शिंदे ने वादा किया कि वह वायकर को उनकी समस्या से निश्चित रूप से बाहर निकलेंगे। शिंदे के इस आश्वासन के बाद ही वायकर ने शिवसेना UBT छोड़कर शिंदे समर्थित शिवसेना को ज्वाइन कर लिया।
जांच एजेंसी ने इस मामले में वायकर की पत्नी का नाम भी डाला था।बात परिवार को बचाने की थी। मैने उद्धव साहब से कई बार विनती की और सुझाव भी दिया कि प्रधानमंत्री मोदी सहित उच्च अधिकारियों से मिलकर बताएंगे कि यह सब अन्यायपूर्ण हो रहा है लेकिन उद्धव साहब ने हस्तक्षेप करने से मना कर दिया।
ऐसे मुश्किल दौर में मेरे पास दो ही रास्ते बचे थे, या तो मैं जेल चला जाता या पार्टी बदलता। ईडी ने वायकर को समन जारी किया था, ५०० करोड़ के घोटाले में उनकी जांच चल रही थी।

जब उद्धव ठाकरे ने साथ देने से मना कर दिया, तब मैने शिंदे से मदद मांगी और मुझे उन्होंने मदद का आश्वासन दिया। उक्त बातें रविंद्र वायकर ने मीडिया में कहीं।


वायकर उत्तर पश्चिम मुंबई से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने UBT समूह से अमोल कीर्तिकर हैं जिनके पिता गजानन कीर्तिकार इसी क्षेत्र से सांसद हैं और वह एकनाथ शिंदे के साथ हैं।

अमोल कीर्तिकर पर भी ईडी की जांच चल रही है, जिन पर कोविड काल के समय करोड़ों की खिचड़ी का पैसा डकारने का आरोप है। 
वायकर के इन बयानों से शिंदे सेना को जवाब देते नही बन रहा है और पार्टी में खलबली मची है।
उल्लेख कर दे कि मुंबई महानगर और उप नगरों में लोकसभा चुनाव २० मई को निर्धारित है।


No comments