0 मुख्तार अंसारी माफिया डॉन आज होगा सुपुर्द ए खाक, पैतृक स्थल मुहम्मदाबाद के काली बाग में होगा दफन/ प्रदेश के कई जिलों में धारा १४४ लागू। सभी जिलों में हाई अलर्ट - Khabre Mumbai

Breaking News

मुख्तार अंसारी माफिया डॉन आज होगा सुपुर्द ए खाक, पैतृक स्थल मुहम्मदाबाद के काली बाग में होगा दफन/ प्रदेश के कई जिलों में धारा १४४ लागू। सभी जिलों में हाई अलर्ट

पांच बार मऊ से विधायक रहे कुख्यात माफिया डॉन मुख्तार अंसारी मूल रूप से गाजियाबाद के मुहम्मदाबाद से संबंधित है।वह बांदा जेल में बंद था, जहां कल देर शाम तबियत बिगड़ी, हार्ट अटैक आया था। तुरंत रानी दुर्गावती मेडिकल सेंटर लाया गया पर डॉक्टर उसे बचा न सके।

खबरों के अनुसार रात्रि तड़के तीन के लगभग परिजन मुख्तार के चेहरे को देख पाए।
मौत की खबर के बाद ही राज्य की पोलिस हाई एलर्ट पर आ गई। बांदा से लेकर गाजियाबाद तक फ्लैग मार्च निकाला गया।अर्ध सैनिक बल भी तैनात किए गए हैं।पूरे राज्य में धारा १४४ लगाई गई है। सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सरकारी मशीनरी नजर रख रही है।
एक विशेष समुदाय के लोग मुख्तार को मसीहा बताने में लगे हैं तो कई उसके अपराधों की गिनती बता रहे हैं।

मुख्तार पर ६६ मामले दर्ज थे। हत्या, फिरौती , किडनैपिंग जैसे कई मामले।पोलिस २०२२ के पहले तक कभी गिरफ्तार नही कर पाई थी। पहली बार कृष्णा नंद राय की हत्या, शिखा काटने के मामले में उसे २०२२ में गिरफ्तार किया गया था। १९९६ में पहली बार बसपा से विधायक बना मुख्तार सिर्फ मऊ तक ही सीमित नहीं था, बल्कि पूरे प्रदेश में अपराध की तूती बोलती थी। पूर्वांधल के डॉन कहा जाने वाला मुख्तार पर २१ अलग मामले पर विभिन्न न्यायालयों में निर्णय विचाराधीन थे।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या के मामले में वाराणसी जिला न्यायालय ने मुख्तार को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
वह २००५ से जेल में बंद था।सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से २०२१ में पंजाब के रोपण जेल से उसे बांदा जिले में शिफ्ट किया गया था।



परिजनों का आरोप है उसे धीरे धीरे जहर दिया जा रहा था और इसकी जांच की जानी चाहिए। कल शाम उसे बांदा जेल में उल्टी हुई, बेहोश हो गया। तुरंत दुर्गावती अस्पताल ले जाया गया जहां ९ डॉक्टरों की टीम ने उसे अटेंड किया पर नही बचाया जा सका।

आज सुबह ९बजे बांदा मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी हाउस में  पोस्ट मार्टम के बाद परिजन मुख्तार का शव पैतृक निवास ले जा सकेंगे।वहां से गाजियाबाद के मुहम्मदाबाद स्थिति काली बाग कबरिस्तान में उसे आज सुपुर्द ए खाक कर दिया जाएगा।
पुलिस प्रशाशन ने काली बाग कबरिस्तान का निरीक्षण भी किया है।


कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत के अनुसार मुख्तार ने कुछ समय पहले अपनी हत्या की आशंका जताई थी और यह सच हो गया, प्रशाशन अपनी लापरवाही मानने को तैयार नहीं है।
बांदा, गाजीपुर, मऊ में धारा १४४ लगाई गई है।अर्धसैनिक बल भी मौजूद है। अन्य सभी जिले हाई अलर्ट पर हैं। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार,  कानून व्यवस्था के एडीजी अमिताभ यश पल पल की खर इस केस में ले रहे हैं।

बांदा मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी हाउस में ही पोस्ट मार्टम होगा, पांच डॉक्टरों का पैनल शव परीक्षण करेगा। कुछ ही देर यह प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।एसपी , डीएम समेत कई उच्च अधिकारी बाहर मौजूद रहेंगे। मुख्तार के बेटे उमर अंसारी को मोर्चरी हाउस में बुलाया गया।बैरिकेड के दूरी ओर अन्य परिजन मौजूद हैं।पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात कर दी गई है ।









No comments