१४ साल बाद अभिनेता गोविंदा की राजनीति में रि एंट्री/ एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में वर्षा बंगले पर मौजूद रहे गोविंदा
गोविंदा ने आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्रीनिवास वर्षा बगले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मजूदगी में शिवसेना में प्रवेश लिया है, मिलिंद देवड़ा भी इस समय मौजूद रहे।
गोविंदा ने कहा , २००९ में राजनीति छोड़ने के बाद सोचा नही था कि दुबारा इस गली में आएंगे।शिंदे सरकार में राज्य में काफी बदलाव हुआ है।फिल्म इंडस्ट्री कला और साहित्य का समन्वय है, एकनाथ शिंदे के द्वारा ही मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री को बेस्ट बनाया जा सकता है।
गोविंदा ने पत्रकारों को बताया कि वह चुनाव लडेंगे या नहीं इस पर मुख्यमंत्री फैसला लेंगे लेकिन वह विश्वास दिलाते हैं कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभायेंगे।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि पार्टी ज्वाइन करने के लिए अभिनेता गोविंदा ने कोई शर्त नहीं रखी है, उन्होंने राज्य सरकार में हमारे द्वारा कार्यों को देखकर हमारे साथ आने का फैसला लिया है।वह फिल्म इंडस्ट्री और राज्य सरकार के बीच संयोजक की भूमिका में हैं और इस इंडस्ट्री को वह बेहतर जानते है , इंडस्ट्री की समस्याओं को हल करने में वह अपना योगदान देंगे।
अटकलें तेज हैं कि गोविंदा उत्तर पश्चिम मुंबई से सांसदी लड़ सकते हैं लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिनेता गोविंदा चुनाव नही लड़ना चाहते। हालांकि वह पार्टी के लिए स्टार प्रचारक है और चुनावी सभाओं में कंपेनर के रोल में होंगे।
उल्लेख कर दें कि गोविंदा ने २००४ में भाजपा के वरिष्ठ राजनेता राम नाईक को हराया था, उस समय गोविंदा ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था।
No comments
Post a Comment