जे जे अस्पताल में त्वचा रोग के निवासी डॉक्टरों का अनिश्चित कालीन हड़ताल, काम पर नहीं लौटे/ HOD को पदच्युत करने की मांग पास अड़े
दक्षिण मुंबई में सुप्रसिद्ध नाम चीन सरकारी अस्पताल जे जे हॉस्पिटल के त्वचा रोग विभाग के प्रमुख डॉक्टर महेंद्र कुरा पर उनके ही निवासी डॉक्टरो ने उत्पीड़न और धमकी का आरोप लगाया है। उनके अनुसार डॉक्टर महेंद्र कुरा अपने वरिष्ठ पद पर होने के चलते नाजायज फायदा उठाते हैं उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जाता है, और परेशान किया जाता है। इन्हीं सबके चलते हाल ही में 6 मरीजों की भी मौत हो गई थी।
अब इन डॉक्टरों ने चेतावनी दे दी है कि जब तक डॉक्टर महेंद्र कुरा त्वचा रोग विभाग के प्रमुख की जांच कर उसकी रिपोर्ट सौंप नहीं जाती और उन्हें हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डर्मेटोलॉजी यानी त्वचा रोग प्रमुख के पद से हटाया नहीं जाता तब तक अनिश्चितकालीन विरोध रहेगा और निवासी डॉक्टर्स काम पर नहीं लौटेंगे।
महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स यानी एम ए आर डी के यह सभी निवासी डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। ओपीडी विभाग कार्यरत नही है हालांकि आपातकालीन सहायता दी जा रही है।
आपको बता दें कि सर जे जे अस्पताल मुंबई का माना जाना और प्राचीन अस्पतालों में से एक है जहां गरीब और मध्यम वर्ग के बहुत से मरीज सस्ते में अच्छा इलाज करने के लिए आते हैं। सिर्फ मुंबई से ही नहीं मुंबई के बाहर से भी और देश के भी कई जगह से लोग यहां अपना इलाज करने आते है। जे जे अस्पताल मुंबई के भायखला क्षेत्र में स्थित काफी बड़े परिसर में फैला हुआ है।
वैद्यकीय शिक्षण एवम अनुसंधान विभाग ( डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) ने डॉक्टरों के इन आरोपों की छानबीन शुरू कर दी है। जे जे एवम जीटी अस्पताल के कई निवासी डॉक्टरों से पूछताछ भी की जा रही है।
No comments
Post a Comment