नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में २४ घंटे मे २४ मौतें/ सरकारी दवाई और स्टाफ की कमी के चलते हुई मौतें: डीन, शंकर राव चव्हाण शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवम रुग्णालय
महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित शंकर राव चव्हाण शासकीय महाविद्यालय एवं रुग्णालय से बड़ी बुरी खबर आ रही है।
पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की मौत की वजह अस्पताल के डीन के अनुसार सरकारी दवाइयां , स्टाफ में कमी के चलते हुई हैं।
इनमें 12 वयस्क और 12 नवजात बच्चे भी शामिल है। डीन के अनुसार इनमें से कइयो की मौत की वजह अलग-अलग है । कुछ की सांप के काटने से मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार 70 से 80 किलोमीटर के क्षेत्र में यह एक तृतीय स्कतर का स्वास्थ्य केंद्र है जहां दूर-दूर से लोग इलाज के लिए आते हैं। इन दिनों कुछ समय से कई स्टाफ का स्थानांतरण हो रहा है जिसके चलते अधिक मरीज हो जाने से उन पर दबाव बढ़ जाता है और बजट भी गड़बड़ हो जाता है।
दवाइयों के भी हालात कुछ खास ठीक नहीं है। हॉफकिन इंस्टिट्यूट से उन्हें कुछ दवाइयां मंगवानी थी जो नहीं हो सका है। ऐसे में अस्पताल द्वारा लोकल दुकानों, डिस्ट्रीब्यूटरों से दवाइयां खरीद कर इलाज किया जा रहा है।
महाराष्ट्र में विपक्ष में बैठे नेताओं ने राज्य के ट्रिपल इंजन सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा है कि सरकार का स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं है और उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
No comments
Post a Comment