हनुमानगढ़ के संत राम सहारे दास की गला रेतकर हत्या/पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर ; मामले की सघनता से हो रही जांच
श्री राम भगवान की नगरी अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढी से आज सुबह बड़ी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानगढी में मुख्य द्वार के समीप ही कमरे में रहने वाले संत राम सहारे दास की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद से ही मंदिर परिसर
में रहने वाला एक युवक फरार बताया जा रहा है। राम सहारे दास हनुमानगढ़ के पास स्थित बसंतिया पट्टी के संत दुर्बल दास के शिष्य बताए जा रहे हैं।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी , आईजी, एएसपी समेत प्रशासन हनुमानगढी पहुंच गया। मामले की शीघ्रता से जांच जारी है । इलाके में शांति रखने की अपील पुलिस प्रशासन ने की है। एक व्यक्ति को इस पूरे मामले में घटना के बाद से ही गायब बताया जा रहा है। फिलहाल जांच पूरी होने से पहले पुलिस प्रशासन कुछ भी कहने से बच रही है। गले पर गहरे निशान मिले हैं और फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है।
No comments
Post a Comment