गुलाबी नोट जमा करने की सीमा 7 अक्टूबर तक बढ़ी/ रिजर्व बैंक ने बढ़ाई समय सीमा
भारतीय रिजर्व बैंक ने १९ मई २०२३ से 2000 के नए नोटों को छापने से बंद करने का ऐलान किया था!
साथ ही यह भी निर्देश दिया गया था कि जो भी 2000 के नोट बाजार में प्रचलन में है वह आगे भी प्रचलन में बने रहेंगे। लोग इन नोटों को 30 सितंबर 2023 तक अपने नजदीकी बैंक की शाखों में जमा कर सकते हैं, उन नोटों के बदले दूसरे नोट से उसकी बदली करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त रिजर्व बैंक की शाखों में भी यह नोट जमा किए जा सकते हैं।
चूंकि यह समय सीमा ३० सितंबर को समाप्त हो गई लेकिन अभी भी पूरी तरह से नोट जमा नहीं कराया जा सका हैं। इसलिए रिजर्व बैंक ने एक हफ्ते तक इस समय सीमा को बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2023 तक कर दिया है। जो भी नागरिक ₹2000 के गुलाबी नोट अभी भी जमा नहीं कर पाए हैं वह 7 अक्टूबर तक अपने नजदीकी बैंक की शाखों में जमा कर सकते हैं या अन्य नोटों से बदली भी कर सकते हैं। इस विस्तारित समय सीमा की समाप्ति के बाद वह रिजर्व बैंक की विभिन्न कार्यालय में भी इस नोट को जमा कर सकेंगे।
कितने रुपए अब तक हुए जमा
रिजर्व बैंक के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब सिर्फ ०.१४ लाख रुपए के 2000 के नोट ही जमा होने बाकी रह गए हैं। अब तक 3.42 लाख करोड़ मूल्य तक के 2000 के नोट जमा कराया जा चुके हैं कल 3.56 लाख करोड़ तक के 2000 के नोट 19 मई 2023 तक बाजार में प्रचलन में थे।
बता दें कि 2021-22 में यह गुलाबी नोट नष्ट किए गए थे 2018 19 से 2000 के नए नोटों की छपाई भी बंद कर दी गई लगभग 38 करोड़ रुपए तक के ₹2000 के नोटों की राशि 2021-22 में नष्ट किए गए थे।
2000 के गुलाबी नोट कब आए थे बाजार में
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2016 में 500 और 1000 के मूल्य वाले नोटों के बंद किए जाने की घोषणा की थी उसे समय सबसे पहले ₹2000 के गुलाबी नोट को प्रचलन में लाया गया था जिसके बाद₹500 के नोट भी चलन में लाए गए; साथ ही साथ ₹200 , ₹50 और ₹20 के मूल्य वाले नए नोट भी रिजर्व बैंक ने बाजार में उतारे थे।
No comments
Post a Comment