0 मरोल की एयरहोस्टेस मर्डर मामले में आरोपी क्लीनर ने पोलिस लॉक अप में की खुदकुशी/ अंधेरी पोलिस ठाणे की घटना - Khabre Mumbai

Breaking News

मरोल की एयरहोस्टेस मर्डर मामले में आरोपी क्लीनर ने पोलिस लॉक अप में की खुदकुशी/ अंधेरी पोलिस ठाणे की घटना

बीते रविवार मरोल के एनजी कॉम्प्लेक्स सोसाइटी में रहनेवाली २४ वर्षीया एयर होस्टेस की गला काटकर हत्या करने के संगीन जुर्म में उसी फ्लैट में क्लीनिंग स्टाफ में से एक ४० वर्षीय विक्रम अटवाल को संदेहजनक परिस्थिति में गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से खून से सना हुआ शर्ट और चेहरे पर निशान भी मिले थे।

विक्रम से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे शुक्रवार तक की पोलिस कस्टडी में भेज दिया गया।
पवई पोलिस ने पूछताछ के बाद अंधेरी पोलिस को मामला सौंप दिया जहां उसे गुरुवार रात को लॉक अप में रखा गया। 
कल शुक्रवार की सुबह ७ बजे उसने बाथरूम में जाकर ट्राउजर की मदद से खुदकुशी कर ली, ऐसी घटना सामने आई है।

खुलासा तब हुआ जब कल सुबह आठ बजे पोलिस स्टाफ की ड्यूटी बदली। एक गार्ड स्टाफ ड्यूटी पर आते ही सभी कमरे चेक कर रहा था। जनरल लॉक अप में गार्ड ने पाया कि २३ कैदी एक साथ सेल में थे जबकि एक गायब था। बाथरूम अंदर से लॉक था। गार्ड ने कई बार आवाज दी पर कोई आवाज नहीं आई।मजबूरन बाथरूम का दरवाजा जबरन तोड़ना पड़ा तो पाया कि अटवाल बेहोश पड़ा है। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां ब्राॅट डेड घोषित कर दिया गया।

शव को कूपर अस्पताल  में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी ने कबूल किया कि एयर होस्टेस से उसकी नही बनती थी। कई बार सफाई, रवैए को लेकर कहा सुनी हो जाती थी।

पिछले रविवार एयर होस्टेस ने उसे बाथरूम साफ करने के लिए बुलाया धा। यह सब आरोपी को ठीक नहीं लगता था।इस बार, चूंकि वह जानता था कि पीड़िता अकेली है, वह नारियल काटनेवाला चाकू लेकर गया। आरोपी अटवाल उसे डरा धमकाकर रेप करना चाहता था।उसने पीड़िता का गला रेत दिया था।



No comments